फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

रिठौरा के नकटिया पुल में गड्ढे ही गड्ढे, कभी भी हो सकता है हादसा

Tue, 17 Dec 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
बरेली। एनएचएआई अफसरों की बेपरवाही से लखनऊ हाईवे की तरह पीलीभीत की ओर जाने वाले हाईवे पर भी सफर खतरनाक हो गया है। रिठौरा के पास नकटिया नदी के पुल के दोनों ओर सड़क पर इस कदर गहरे गड्ढे हो गए हैं कि दिन-दिन भर यहां जाम लगा रहता है और रात में जरा चूकते ही हादसा होना तय है। पुल भी काफी कमजोर हालत में है, कई जगह उसकी सरिया तक बाहर निकल आई हैं। इसके बावजूद एनएचएआई की ओर से लोगों को आगाह करने तक के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है।
विज्ञापन

शहर से गुजरने वाले हाईवे एक-एक कर दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं। लखनऊ हाईवे पर सीतापुर फोरलेन प्रोजेक्ट सालों से अधूरा पड़ा होने की वजह से पहले ही लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है, अब पीलीभीत रोड पर भी खतरे बढ़ गए हैं। पीलीभीत तक यह रोड सितारगंज हाईवे का हिस्सा है जिसकी चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर की जानी है। कई साल पहले इसे फोरलेन करने का कॉन्ट्रैक्ट वीआईएल नाम की जिस कंपनी को दिया गया था, वह भी सीतापुर फोरलेन का कॉन्ट्रैक्ट लेने वाली इरा कंपनी की तरह काम अधूरा छोड़कर भाग गई थी। तब से इस हाईवे पर मरम्मत तक नहीं कराई गई है, जिस वजह से वह लगातार खराब हो रहा है। एनएचएआई ने किसी दूसरी कंपनी को अब तक कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की है। भारी ट्रैफिक गुजरने के कारण हाईवे पर हादसों का खतरा बना हुआ है लेकिन उसे नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

रिठौरा के पास नकटिया नदी पर पुल पर सबसे ज्यादा खतरनाक स्थिति है। पुल के दोनों ओर गहरे गड्ढे होने से यहां गाड़ियों की रफ्तार कम करनी पड़ती है जिस वजह से दिन भर जाम लगा रहता है। पुल की हालत इस कदर जर्जर है कि उसकी सरिया तक बाहर दिखाई दे रही हैं। रात के अंधेरे में दूर से गड्ढे न दिखाई के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। एनएचएआई की ओर से लोगों को आगाह करने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं किया गया है। लोगों ने खुद ही यहां गड्ढों के आसपास ईंटों के ढेर डाल दिए हैं ताकि दूर से ही उन्हें देखकर हाईवे पर गुजरने वाले लोग गाड़ी की रफ्तार कम कर लें और हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण में हुए घपलों की जांच दफन
सितारगंज हाईवे तो पूरा नहीं हो पाया, उसे चौड़ा करने के लिए 2013 में हुई जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान मुआवजा तय करने में बड़े पैमाने पर हुए घपले कुछ समय पहले जरूर उजागर हुए थे। अफसरों के कृषि भूमि को व्यावसायिक दिखाकर सरकार के करोड़ों हड़पने का मामला शासन तक पहुंचा था। कलक्ट्रेट एक बाबू ने भी अपने एक रिश्तेदार का हाईवे किनारे पेट्रोल पंप दिखाकर कई गुना मुआवजा दिला दिया था। यह भी शिकायत की गई थी कि एक अफसर ने मुआवजे में हेराफेरी करके ही दिल्ली के पास आलीशान बंगला बनवा लिया। शासन से इस घोटाले की जांच का आदेश दिया गया था। तत्कालीन कमिश्नर पीवी जगनमोहन ने शासन को रिपोर्ट भी भेजी थी लेकिन बाद यह जांच ठंडी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed