{"_id":"648a1f8f432d008c550b4754","slug":"citys-meritorious-students-shine-in-neet-will-serve-as-doctors-bareilly-news-c-4-1-182539-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नीट में चमके शहर के मेधावी, चिकित्सक बन करेंगे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नीट में चमके शहर के मेधावी, चिकित्सक बन करेंगे सेवा
Thu, 15 Jun 2023 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से सात मई को हुई राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) का परिणाम मंगलवार रात एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया। रात में परिणाम जारी होने के कारण कई अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को अपना परिणाम देखा। बरेली से कई होनहार इसमें सफल रहे। उन्होंने चिकित्सक बनकर सेवा करने का संकल्प लिया है।
कैंसर ग्रस्त बच्चों को देना चाहते हैं सेवा
रामपुर गार्डन निवासी आर्यमन कुमार ने नीट यूजी में 637 अंक अर्जित किए हैं। पिता डॉ. राजेश अग्रवाल से डॉक्टर बनने की प्रेरणा लेने वाले आर्यमन का कहना है कि कई बार बरेली के कैंसर ग्रस्त बच्चों को दिल्ली, लखनऊ आदि रेफर करना पड़ता है। उनको बरेली में ही इलाज मिल सके, इसके लिए वह विशेषज्ञ बन कर यहीं सेवा देना चाहते हैं।
चाचा से ली प्रेरणा
भोजीपुरा के एक छोटे से गांव के रहने वाले सलमान हैदर ने 645 अंकों के साथ 8,545वीं रैंक पाई है। उन्होंने शहर की एक कोचिंग से तैयारी की थी। सलमान ने बताया कि 12वीं में उनके अंक ज्यादा अच्छे नहीं थे। उन्होंने चाचा डॉ. आफताब हुसैन को देखकर डॉक्टर बनने का मन बनाया। पिता अंसर हुसैन और मां मुमताज के सहयोग से ही वह नीट में सफलता प्राप्त कर पाए हैं।