फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City's appearance will improve with 55 crores

Bareilly News: 55 करोड़ से सुधरेगी शहर की सूरत

Wed, 05 Jul 2023 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
City's appearance will improve with 55 crores
बरेली। 15वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि की बैठक में मंगलवार को 55 करोड़ रुपये के विकास कार्याें के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। निकाय चुनाव में शहर के मुख्य मुद्दों में शामिल रही संजयनगर की रोड के निर्माण के लिए 5.6 करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। डेलापीर, अक्षर विहार और दीनदयाल सरोवर तालाब के सौंदर्यीकरण को भी मंजूरी दी गई है। पांच जगहों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

फनसिटी, सनसिटी से एअरफोर्स रोड के लिए 1.10 करोड़, किला पुलिस चौकी से बड़ा बाजार होते हुए कुतुबखाना फूल मंडी तक सड़क निर्माण पर 1.26 करोड़, माॅडल टाउन में सीवर लाइन व सीसी रोड पर 1.10 करोड़ खर्च किए जाएंगे। 40 लाख रुपये की लागत से डेलापीर पर रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाई जाएगी। गांधी उद्यान के पास बुद्ध पार्क में रोटरी आदि का निर्माण कार्य 1.50 करोड़ रुपये की लागत से होगा। शहर में 43.45 लाख रुपये की लागत से पांच जगह रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। महापौर डाॅ. उमेश गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



जल निगम अफसरों को लगाई फटकार
महापौर ने जल निगम के अधिकारियों से बेतरतीब खोदाई के बारे में पूछा तो वे जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि जहां मन हो रहा है खोद रहे हैं। किससे पूछ कर खोदाई कर रहे हैं, किसका आदेश है, कुछ पता नहीं है। अफसरों से कहा कि रवैया सुधार लें, नहीं तो कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया संजयनगर रोड का मुद्दा
अमर उजाला ने निकाय चुनाव के दौरान और उससे पहले व बाद में भी कई बार संजय नगर की अधूरी सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। यहां जलभराव से होने वाली दिक्कतें और उखड़ी सड़क पर हो रहे हादसों की खबरें भी प्रमुखता से प्रकाशित कीं। अब इस सड़क के दिन बहुरने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed