फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City trapped in net, monkeys roaming freely

Bareilly News: जाल में कैद शहर, आजाद घूम रहे बंदर

Tue, 17 Feb 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
City trapped in net, monkeys roaming freely
बरेली। शहर में बंदरों का आतंक है। इनके डर से शहरवासी घर में कैद होकर रह गए हैं। ज्यादातर लोगों ने अपने घर को लोहे के जाल से सुरक्षित कर रखा है। बंदरों के हमले से कई लोग घायल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम के वार्ड 49 शास्त्रीनगर के तिकोना पार्क में अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में मोहल्ले के लोगों ने यह मुद्दा उठाया। कुत्तों के आतंक को भी बयां किया। सड़क, बिजली समेत अन्य मुद्दों पर अपनी परेशानियां साझा कीं।
विज्ञापन


करीब 30 हजार की आबादी वाला यह वार्ड इज्जतनगर क्षेत्र में आता है। कॉलोनी के अमित चौबे ने बताया कि बीते साल बंदरों के हमले में कई लोग जख्मी हो चुके हैं। कुछ लोग डर के कारण छत से भी गिर चुके हैं। स्कूल जाने-आने के दौरान बच्चों को भी बंदरों का डर सताता रहता है। वह पार्क में खेलने भी नहीं जाते। महिलाओं ने सुबह-शाम टहलना बंद कर दिया है। यहां कुत्तों का भी आतंक रहता है। इन्हें पकड़ने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

सुनील कुमार ने बताया कि 25 साल पहले कॉलाेनी की सड़क बनी थी। मरम्मत के अभाव में अब यह जर्जर हो चुकी है। हर साल लोग हाउस व पानी का टैक्स जमा करते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। प्रमोद पांडे ने बताया कि वार्ड में सीवर लाइन की आवश्यकता है। कई बार पार्षद से कहा जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।प्रकाश मोहन सक्सेना ने कहा कि कॉलोनी में नालियां छोटी बनी हैं। वार्ड की आबादी बढ़ती जा रही है। अब यहां बड़े नाले की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीपी यादव ने बताया कि वार्ड में लगे बिजली के खंभे जर्जर हालत है। कई खंभे झुक गए हैं और उन पर लाइन भी चल रही है। कभी भी हादसा हो सकता है। कॉलोनी के लोगों ने कई बार मामले की शिकायत बिजली निगम से की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। विमलेश चंद्र दीक्षित ने पार्क में ओपन जिम बनाने की मांग की। संवाद

वार्ड को स्मार्ट सिटी में शामिल करने की मांग
वार्ड को अब स्मार्ट सिटी में शामिल करना चाहिए, ताकि यहां का विकास तेजी से हो और लोगों को राहत मिल सके। - आयुष सक्सेना

वार्ड में बंदरों की समस्या सबसे ज्यादा है। बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हो सका। - देवकी नंदन प्रजापति



25 साल पहले सड़क बनी थी, उसके बाद से कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। जर्जर सड़क को ठीक कराना चाहिए। - वेद कुमार गंगवार



वार्ड के पार्क में ओपन जिम होना चाहिए, जिससे सुबह-शाम टहलने वाले लोग अपनी सेहत का ख्याल भी रख सकें। - तरनजीत सिंह
--
वन विभाग को एक माह में बंदरों को पकड़ने की कार्ययोजना प्रस्तुत करनी है। अभी तक यह जिम्मेदारी नगर निगम के पास थी। वन विभाग के पास जरूरी संसाधन भी नहीं हैं। - वैभव चौधरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, बरेली।

वार्ड में जो समस्याएं हैं, उन्हें दिखवाया जाएगा। दो सड़कों पर काम किया जा रहा है। चार अन्य सड़कें पास हैं। उन्हें भी जल्द बनवाया जाएगा। वार्ड की अन्य समस्याओं को भी दिखवाया जाएगा। - राजीव राठी, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed