फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City ready to welcome New Year, hotels full of packages

Bareilly News: नए साल के स्वागत के लिए शहर तैयार, होटलों में पैकेज की भरमार

Wed, 31 Dec 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
City ready to welcome New Year, hotels full of packages
बरेली। शहर के लोगों पर नव वर्ष का खुमार छाने लगा है। नए साल पर शहर के होटलों में न्यू ईयर पार्टियों का आयोजन होगा। होटलों में पैकेज की भरमार है। ज्यादातर लोगों ने बुकिंग करा भी ली है। बरेली क्लब से लेकर शहर में अन्य क्लबों में भी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन

होटलों में रात आठ बजे से लेकर देर रात तक नए साल का जश्न होगा। कार्यक्रम में म्यूजिकल नाइट, डांस, गेम, कपल डांस आदि होंगे। 1500 प्रति व्यक्ति से कूपन की शुरुआत हो रही है। पार्टियों से खासकर युवाओं के लिए कपल इंट्री को रखा गया है, जिसमें कीमत 3000 रुपये से शुरू है।
विज्ञापन

इन पैकेजों में वेज और नॉनवेज, मेन कोर्स, एल्कोहल, बीयर, मॉकटेल्स के साथ डीजे नाइट और आकर्षक डेकोरेशन शामिल है। बच्चों के लिए भी कई होटलों में किड्स जोन बनाए गए हैं। पिछले साल के अनुभव को देखते हुए इस बार व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक खुले रहेंगे रेस्टोरेंट
नए साल के जश्न के दौरान कई जगह रेस्टाेरेंट देर रात तक खुलेंगे, जिससे जश्न मनाने वाले लोगों को खाने की समस्या न हो। ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले भी सक्रिय रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed