फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City development entangled in tender game

Bareilly News: टेंडर के खेल में उलझा शहर का विकास

Wed, 10 Sep 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
City development entangled in tender game
पूनम राठौर
बरेली। शहर का विकास टेंडरों के खेल से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नगर निगम ने विभिन्न योजनाओं में सड़क और नाली निर्माण के लिए टेंडर निकाले, पर अनुबंध के बावजूद ये काम शुरू ही नहीं हो सके। सड़कें व नालियां न होने से तीन वार्डों के 30 हजार से अधिक लोग दिक्कत झेल रहे हैं। पार्षदों की शिकायत पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता से उन कार्यों की सूची तलब की है, जिनके लिए टेंडर प्रक्रिया के बाद फर्म के साथ अनुबंध हुआ और अनुबंध के सात दिनों बाद भी काम शुरू नहीं किए गए। देरी करने वाले ठेकेदारों पर अब तक क्या कार्रवाई की गई, इसका ब्योरा भी मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि तीन दिन में इसका ब्योरा तैयार होगा। प्रक्रिया के मुताबिक ठेकेदारों को तीन नोटिस देंगे। इसके बाद भी काम शुरू नहीं करने पर संबंधित फर्म का अनुबंध निरस्त कर दोबारा टेंडर कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

ये है हाल
- वार्ड संख्या 17 हरूनगला की खुशबू कॉलोनी में लंबे समय बाद नाली के साथ सड़क निर्माण के लिए टेंडर हुआ, पर ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। वार्ड पार्षद गौरी पटेल ने बताया कि मार्ग पर एक महीने से गंदा पानी भरा है। लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं, पर फर्म ने काम शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्ड संख्या 46 गांधीपुरम में न्यू आजादपुरम के मुख्य द्वार से द्वारिकापुरम, जगदीशपुरम, हार्टमैन कॉलेज के आसपास की आबादी को रामलीला मैदान से होते हुए मिनी बाइपास से जोड़ने वाली सड़क चार साल से बदहाल है। निर्माण स्वीकृत हुए तीन माह बीत गए, पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ।
- वार्ड संख्या 43 आकाशपुरम में एक निजी अस्पताल के बगल वाली सड़क और मनोहर सिंह के घर से नींबूलाल के मकान तक की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। यहां भी मंजूरी के बावजूद काम शुरू नहीं हो सका। इंतजार कर रहे लोग परेशान हैं। रोज कोई न कोई यहां गिरकर जख्मी हो रहा है।

आश्वासन से चला रहे काम
निर्माण शुरू होने में देरी पर मैंने नगर निगम के निर्माण विभाग में अवर अभियंता से शिकायत की थी, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। सड़कों का निर्माण नहीं शुरू हो सका। - पूनम राठौर, पार्षद

मैंने नगर आयुक्त से मिलकर सड़क निर्माण में देरी से हो रही लोगो की तकलीफ से उनको अवगत कराया है। अब उम्मीद है कि अटका हुआ काम जल्द शुरू हो जाएगा। -रामपाल गंगवार, पार्षद


पूनम राठौर

पूनम राठौर

पूनम राठौर

पूनम राठौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article