फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Circumstances are indicating...Shivchandra was killed in deception

Bareilly News: हालात कर रहे इशारा...धोखे में मारा गया शिवचंद्र

Fri, 10 Jan 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Circumstances are indicating...Shivchandra was killed in deception
मंदिर पर कब्जा जमाने के लिए दूसरे साधु के पीछे पड़े थे हमलावर
विज्ञापन


फरीदपुर। काली मंदिर परिसर में दो साधुओं के बीच तनातनी चल रही है। यहां के एक साधु पर कई बार हमले कराए गए, पर वह किस्मत से बचते रहे। उन्होंने एसएसपी को ये बातें बताईं। अब इसी वजह से शिवचंद्र की हत्या होने की आशंका है।
मंदिर में दो कमरे बने हैं। दोनों में अलग-अलग दो साधु रहते हैं। एक कमरे में रहने वाले अमित गिरि ने बताया कि मंदिर पर पूर्ण अधिकार जमाने के लिए दूसरा साधु उनको रास्ते से हटाना चाहता था। इसके लिए उसने कई बार रात में हमले करवाए, पर वह बचते गए। बुधवार शाम अमित गिरि पंचेश्वरनाथ मंदिर पर सोने चले गए। वहीं, पहली बार काली मंदिर पहुंचे साधु शिवचंद्र गिरि उनकी जगह सो गए। आशंका जताई जा रही है कि शायद इसी धोखे में शिवचंद्र गिरि की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

अमित गिरि ने एसएसपी को बताया कि शिवचंद्र गिरि को इलाके में कोई नहीं जानता था। वह दस दिन पहले ही पचौमी गांव पहुंचे थे और बुधवार रात पहली बार काली मंदिर पर सोने चले गए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई तीन ईंटें व डंडे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि काली मंदिर पर रहने वाला दूसरा साधु कई दिनों से मंदिर पर नहीं पहुंचा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिखरा पड़ा था सामान, मोबाइल भी ले गए

साधु की हत्या के बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो देखा कि उनके थैले में रखीं डायरियां व कुछ अन्य कागज, उनके पासपोर्ट साइज फोटो, चिमटा और दस रुपये का नोट सहित सारा सामान बिखरा पड़ा था। शव से काफी दूर कवर पड़ा था, लेकिन मोबाइल फोन गायब था। पुलिस टीम ने कई चीजें कब्जे में ले लीं।
18 साल पहले डकैती के दौरान हुई थी तीन साधुओं की हत्या
पचौमी के ग्रामीणों के अनुसार गांव का मंदिर पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व का है। पांडवों के बनाए गए पंचेश्वरनाथ मंदिर पर अब से 18 वर्ष पहले कई साधु-संत रहते थे। उस दौरान मंदिर पर डकैती पड़ी थी, जिसमें तीन साधुओं की हत्या कर दी गई थी। तब खौफ में कई साधु यहां से चले गए थे।
श्मशान भूमि पर हुई थी साधु की हत्या
मोहल्ला परा स्थित श्मशान भूमि पर दो साधु रहते थे। श्मशान भूमि पर कब्जे को लेकर डेढ़ साल पहले एक ने दूसरे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी दूसरे साधु को जेल भेजा था। आरोपी साधु की भी जेल में मौत हो चुकी है। संवाद

---
साधु की हत्या के मामले में चोरी व लूट आदि की स्थिति नहीं मिली है। हत्या किसी कहासुनी या रंजिश की वजह से हुई लग रही है। ये भी संभव है कि किसी और से रंजिश निकालने आए लोगों ने धोखे से इस साधु की हत्या कर दी हो। दो टीम लगाई गई हैं। जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed