फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chowki incharge and two soldiers suspended by IG Laxmi Singh in Lakhimpur

लखीमपुर में आम का बाग कटने की खबर पर आईजी ने लगाई फटकार, चौकी इंचार्ज और दो सिपाही निलंबित

Tue, 29 Dec 2020 11:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Dec 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
chowki incharge and two soldiers suspended by IG Laxmi Singh in Lakhimpur
आईजी लक्ष्मी सिंह मौके पर पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की खबर का मंगलवार को बड़ा असर हुआ। पुलिस की शह पर आम का बाग काटे जाने की खबर प्रकाशित होने पर आईजी लक्ष्मी सिंह सुबह मौके पर पहुंचीं और जांच के बाद मामला सही मिलने पर चौकी इंचार्ज दीपक राठौर को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही डीएम से इस मामले में शामिल वनविभाग के कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। 
विज्ञापन


बाद में आईजी के आदेश पर एसपी ने चौकी इंचार्ज और दो बीट सिपाहियों को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रधान के पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


गांव चंदपुरा निवासी बुजुर्ग रामविलास (90) का शहर से सटे गांव बाजपेई में दो बीघा आम का बाग है। दबंगों ने 15 दिसंबर की रात आठ पेड़ कटवा दिए थे। एएसपी अरुण कुमार सिंह के आदेश पर 16 दिसंबर को अन्य पेड़ों का पुलिस ने कटान रुकवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सहयोग से वनविभाग ने कटान में शामिल ट्रैक्टर ट्रॉली, बाइक और सात साइकिलें भी कब्जे में लेलीं, जिन्हें बाद में बिना लिखापढ़ी के छोड़ दिया गया तो चोरी छिपे लकड़ी भी लकड़कट्टों को उठवा दी। इसके बाद दबंग 27 और 28 दिसंबर की रात चार पेड़ और काट ले गए थे, जबकि बुजुर्ग अधिकारियों के पास चक्कर लगाता ही रह गया। 

अमर उजाला ने बुजुर्ग की पीड़ा को 29 दिसंबर के अंक में पर ‘..और नहीं बचा आम का बाग’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। कचहरी स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ठहरीं लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह ने खबर को गंभीरता से लिया। आईजी मंगलवार को एसपी और एएसपी के साथ सुबह करीब आठ बजे मौके पर पहुंची तो उन्हें मौके पर लकड़ी भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली मिली, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। 

जांच में खबर सही मिलने पर आईजी ने एलआरपी चौकी प्रभारी दीपक राठौर को जमकर फटकार लगाई। आईजी ने एसपी को चौकी इंचार्ज, बीट सिपाही रामबहादुर यादव और अभय यादव को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जांच में वनविभाग के कर्मचारियों की भी संलिप्तता सामने आई है। 

यह भी तथ्य सामने आया है कि लकड़ी कटवाने वाले लोग असलहों के साथ आए थे, जिसके लिए  डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से संलिप्त वनकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और दबंगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित करने को कहा है। लकड़कट्टों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। बाद में आईजी के आदेश पर एसपी विजय ढुल ने चौकी इंचार्ज और दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। 

प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बाग मालिक रामबिलास की तहरीर पर गुड्डू वर्मा, सोनू वर्मा, शिवराम सिंह और प्रधान के पुत्र कौशल वर्मा के खिलाफ चोरी, धमकी देने और 4/10 वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर ट्रॉली भी सीज कर दी गई है। 

पीड़ित बुजुर्ग ने कहा-धन्यवाद अमर उजाला

कई दिनों से डीएम से लेकर पुलिस चौकी तक चक्कर काटने वाले रामबिलास आईजी के पहुंचने पर ही बहुत खुश हो गए। कार्रवाई की आस में उनकी आंखें खुशी से भर आईं। बुजुर्ग रामबिलास ने अमर उजाला को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैने अपने बच्चों की तरह आम के बाग की परवरिश की थी। जब मुझे पेड़ कटने का अंदेशा हुआ तभी से अपने पुत्र के साथ डीएम, एसपी के दफ्तर से लेकर पुलिस चौकी तक चक्कर काटता रहा।

अधिकारी सिर्फ आश्वासन ही देते रहे। कार्रवाई न होने से दंबग पेड़ों का कटान करते रहे। अमर उजाला ने जब मंगलवार को खबर छापी तो आईजी मौके पर आ गईं। आज मुझे अमर उजाला की ही खबर से ही इंसाफ मिला है। अमर उजाला में खबर न छपती तो शायद आईजी को पूरा प्रकरण ही पता नहीं चलता। 

चौकी इंचार्ज एलआरपी दीपक राठौर, बीट सिपाही अभय यादव और रामबहादुर यादव को निलंबित कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच कराई जा रही है। 
-विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed