फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Choupula Overbridge: Broken service road giving the pain of jam for hours

चौपुला ओवरब्रिजः टूटी सर्विस रोड दे रही घंटों तक जाम का दर्द

Wed, 09 Sep 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Choupula Overbridge: Broken service road giving the pain of jam for hours
चौपुला चौराहा पर उड़ती धूल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पानी को छिड़काव नहीं होने से धूल भी कर रही परेशान
विज्ञापन

ओवरब्रिज बनाने के लिए आसपास की तीन सड़कों पर एक साथ खुदाई से बढ़ी मुसीबत

बरेली। चौपुला ओवरब्रिज की टूटी सर्विस रोड रोजाना घंटों तक जाम का दर्द देने लगी है। यहां तीनों सड़कों पर एक साथ खुदाई होने और पानी का छिड़काव नहीं होने की वजह से धूल भी लोगों को परेशान कर रही है। दिनभर धूल का गुबार उड़ने से राहगीरों के साथ ही आसपास के लोग भी परेशान हैं।
सेतु निगम ने ओवरब्रिज बनाने के लिए तीनों ओर की सड़क एक साथ खोदकर डाल दी हैं। निर्माण सामग्री भी ऐसे ही पड़ी हुई है। इससे यहां दिनभर लंबा जाम लगने के साथ राहगीरों को धूल और धूप झेलनी पड़ रही है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि सर्विस रोड के किनारे नाला बनाने के बाद ही रोड को ठीक किया जा सकेगा। सेतु निगम ने चौपुला पर पुलिस लाइंस से सिटी स्टेशन की ओर जाने के लिए रोड का डायवर्जन काफी पहले कर दिया था। इसके अलावा रोड के बीच निर्माण सामग्री रखी है और पिलर बनाने का काम चल रहा है। इससे निर्माण स्थल के दोनों ओर बैरीकेडिंग लगा दी गई है। जिससे रोड काफी संकरी हो गई है। उससे भी ज्यादा दिक्कत यह है कि ओवरब्रिज का निर्माण किला रोड, चौकी चौराहा रोड और इधर अयूब खां रोड समेत तीनों ही ओर एक साथ शुरू करा दिया गया है। चौपुला चौराहे पर भी निर्माण कार्य चलने से रोड पर निकलने की जगह बहुत कम बची है। इसके साथ चौपुला से चौकी चौराहा और उसके आगे किला की ओर सर्विस रोड उधड़ गया है। रोड की खुदाई होने से मिट्टी काफी फैली हुई है। इस पर पानी का छिड़काव भी नहीं हो रहा है। ट्रैफिक व्यवस्था ठीक न होने से यहां राहगीरों को जाम के साथ धूल और धूप भी झेलनी पड़ रहा है। जबकि इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में अभी काफी वक्त लगेगा।
विज्ञापन

सेटेलाइट पर भी टूटी सर्विस रोड बनी जाम का कारण

सेटेलाइट पर फ्लाईओवर का काम तो पूरा हो गया है लेकिन पुल के दोनों ओर स्लोप निर्माण होना है। इस काम की रफ्तार अभी काफी धीमी है। इस फ्लाईओवर की सर्विस रोड भी चौराहे और चर्च की ओर काफी टूटी हुई है। इसकी मरम्मत न होने से यहां भी जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईवीआरआई के पास रोड की मरम्मत के साथ डाला डामर

आईवीआरआई ओवरब्रिज पर आईवीआरआई मेन गेट के पास रोड काफी टूटी हुई थी। सेतु निगम ने सोमवार को यहां मिट्टी और बजरी डाली थी। अब यहां डामर भी डाल दिया गया है। यहां रोड खराब होने से पब्लिक को दिक्कत हो रही थी।

सर्विस रोड की मरम्मत कराई जाएगी। अभी सर्विस रोड के किनारे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। -वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed