फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

आज पुलिस सुरक्षा में परीक्षा देने बरेली जाएगी छात्रा .

Mon, 25 Nov 2019 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में जेल में बंद छात्रा 25 नवंबर को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में एलएलएम की परीक्षा देने बरेली जाएगी। इसके लिए पुलिस लाइन से पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था की गई है, जिसमें महिला और पुरुष पुलिस कर्मी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

छात्रा ने चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं छात्रा पर चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप है। छात्रा 25 सितंबर से जेल में बंद है जबकि चिन्मयानंद 20 सितंबर से जेल में हैं। छात्रा की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर छात्रा का प्रवेश एसएस लॉ कॉलेज के बजाय बरेली में कराया गया था। चूंकि 25 नवंबर से एलएलएम की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, इसलिए छात्रा के वकील की ओर से सीजेएम कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर परीक्षा में शामिल होने की मांग की गई थी। जिस पर न्यायाधीश ओमवीर सिंह ने 23 नवंबर को छात्रा को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी। अब छात्रा 25 नवंबर को सुबह पुलिस सुरक्षा में परीक्षा देने के लिए जेल से बरेली जाएगी।
विज्ञापन

- कोर्ट का आदेश मिल गया है, 25 नवंबर को पुलिस सुरक्षा में छात्रा को परीक्षा में शामिल होने के लिए बरेली भेजा जाएगा। - राजेश कुमार राय, जेलर
छात्रा को पुलिस की गाड़ी में पर्याप्त सुरक्षा में जेल से बरेली भेजा जाएगा। पुलिस टीम में महिला और पुरूष भी शामिल रहेंगे। - दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed