{"_id":"5ddace7b8ebc3e54c64ea293","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly3853756104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिले डीसीबी चेयरमैन, बेटे को तामील कराया समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिले डीसीबी चेयरमैन, बेटे को तामील कराया समन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपये मांगने के मामले में सीजेएम कोर्ट से दोबारा जारी हुआ समन सदर पुलिस ने रविवार को जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के चेयरमैन डीपीएस राठौर के बेटे को तामील करा दिया। राठौर घर पर नहीं मिले। दूसरे आरोपी भाजपा नेता अजीत सिंह को रामचंद्र मिशन पुलिस रविवार शाम तक समन तामील नहीं करा पाई है। सीजेएम कोर्ट ने शुक्रवार को ही संबंधित थानों के पैरोकारों को समन सौंप दिए थे।
ब्लैकमेलिंग के आरोप में डीसीबी चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह राठौर और भाजपा नेता अजीत सिंह आरोपों के घेरे में हैं। 6 नवंबर को एसआईटी की ओर से सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने समन भेजकर 19 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया था। लेकिन दोनों आरोपियों के घर में न मिलने पर तय तारीख से एक दिन पहले दोनों थानों की पुलिस ने समन सीजेएम कोर्ट को लौटा दिए थे। तय तारीख पर दोनों नेताओं के हाजिर नहीं होने पर सीजेएम कोर्ट ने दोबारा समन जारी करते हुए दोनों को 3 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।