{"_id":"5dc92a9e8ebc3e5b037e1c89","slug":"chinmayanad-case-court-to-issue-summon-against-dps-rathaur-and-ajit-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद मामला: भाजपा नेता डीपीएस राठौर और अजीत सिंह के खिलाफ आज जारी हो सकता है समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद मामला: भाजपा नेता डीपीएस राठौर और अजीत सिंह के खिलाफ आज जारी हो सकता है समन
Mon, 11 Nov 2019 03:02 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 11 Nov 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
चिन्मयानंद मामला
- फोटो : अमर उजाला
चिन्मयानंद मामले में सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद पत्रावली पर मुकदमा नंबर दर्ज कर लिए जाने के बाद चिन्मयानंद से सवा करोड़ फिरौती मांगने के मामले में आरोपी भाजपा नेता डीपीएस राठौर और अजीत सिंह के खिलाफ आज यानी कोर्ट से समन जारी हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि एसआईटी ने छह नवंबर को दुष्कर्म के मामले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्त संजय सिंह, विक्रम सिंह और सचिन सेंगर के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमवीर सिंह के कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
चार्जशीट में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर और भाजपा नेता अजीत सिंह का नाम भी शामिल है। दोनों पर चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपये मांगने का आरोप है। एसआईटी ने दोनों से पूछताछ की थी, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को वकीलों की हड़ताल थी। इसके बाद महीने के दूसरे शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी थी। इसलिए आज कोर्ट से डीपीएस राठौर और अजीत सिंह के खिलाफ समन जारी किया जा सकता है।