{"_id":"667e002f9f653abda607b37b","slug":"children-will-play-again-on-school-grounds-bareilly-news-c-4-lko1018-429136-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्कूलों के मैदान पर फिर खेलेंगे बच्चे, जारी हुआ खेल कैलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्कूलों के मैदान पर फिर खेलेंगे बच्चे, जारी हुआ खेल कैलेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नए सत्र में खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए कैलेंडर जारी किया गया है। जुलाई से प्रतियोगिताओं का आगाज किया जाएगा।
बीएसए संजय सिंह के अनुसार विद्यालय स्तर पर जूनियर बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही तैराकी, कुश्ती, फुटबॉल, जूडो, बास्केटबॉल, खोखो, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, क्रिकेट, कबड्डी, ताइक्वांडो, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, योगासन समेत 16 खेल आयोजित होंगे। सप्ताह में पहले चार दिन खेलकूद, व्यायाम और अंतिम दो दिन स्काउट की गतिविधियों का नियमित आयोजन होगा।
इनको नवंबर के दूसरे सप्ताह तक कराने के निर्देश दिए गए है। प्रति प्राथमिक विद्यालय 5,000 रुपये और प्रति उच्च प्राथमिक विद्यालय 10,000 रुपये खेल सामग्री को खरीदने के लिए दिए जा चुके हैं। स्कूलों में तत्काल खेल परिसर विकसित करने का भी निर्देश दिया गया है।
-- --
खर्च की योजनाएं तय
इसमें विकास खंड स्तर पर आवंटित धनराशि का पांच प्रतिशत विद्यालय स्तर पर खर्च किया जाएगा। वहीं 20 फीसदी न्याय पंचायत स्तर पर और शेष 75 फीसदी विकासखंड स्तर के खेलकूद कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं पर किया जाएगा। संवाद