फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children removed Dr. Ambedkar's flag from a neighbor's rooftop and burned it.

Bareilly News: बच्चों ने पड़ोसी की छत से डॉ. आंबेडकर का झंडा उतारकर जलाया

Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 15 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Children removed Dr. Ambedkar's flag from a neighbor's rooftop and burned it.
गुलड़िया/रामनगर। गांव जंगबाजपुर में आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को बच्चों ने छत पर लगा डॉ. आंबेडकर का झंडा उतारकर जला दिया। सूचना पर गई पुलिस ने एक आरोपी बच्चे और दूसरे आरोपी के दादा को हिरासत में लिया है। टीम देर शाम तक छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

सिरौली थाना क्षेत्र के गांव जंगबाजपुर में प्रमोद सागर ने आंबेडकर जयंती पर अपनी छत पर डॉ. आंबेडकर का फोटो बना नीला झंडा लगाया। आरोप है कि पड़ोसी प्रजापति समाज के सात, आठ और 10 वर्षीय चार बच्चों ने दोपहर बाद झंडे को उतारकर नाली में फेंक दिया। बाद में नाली से निकालकर जला दिया। प्रमोद ने इसकी शिकायत सिरौली पुलिस से की। इससे गांव में तनाव हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी बच्चे और दूसरे आरोपी के उनके दादा को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव न बढ़े इसलिए हिरासत में लिए लोगों को थाने भेजा गया। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। परिजनों ने बच्चों को माफ करने के लिए कहा। इस घटना की जानकारी होने से भी इन्कार किया। पुलिस जांच में जुटी है कि छोटे बच्चों ने किसी के कहने पर तो झंडे उतारे और फिर जलाए। पुलिस और आरोपियों के परिजनों की वार्ता के बाद मामला शांत नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि झंडा जलाने के मामले में किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। नाबालिग आरोपी को बाल कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वहां से जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। -- विनोद कुमार थाना प्रभारी सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed