फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Child dies by drowning in pit dug for gas pipeline

Bareilly News: गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गड्ढे में डूबकर बालक की मौत

Mon, 31 Jul 2023 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Child dies by drowning in pit dug for gas pipeline
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव शिव नगर में गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर नौ साल के छात्र की मौत हो गई। ग्रामीणों ने गुस्सा जताया तो कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पिता की ओर से एचपीसीएल कंपनी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

संभल में मजदूरी करने वाले राजेंद्र शिवनगर निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा राहुल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। वह शनिवार दोपहर बकरी चराते हुए घर से 200 मीटर दूर गैस पाइप लाइन के लिए खोदे गड्ढे के पास पहुंचा था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। परिवार ने सूचना दी तो वह भी संभल से आ गए। रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन




रविवार सुबह नौ बजे आसपास के लोगों ने पाइप लाइन के लिए खोदे गड्ढे में उतराता राहुल का शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। शव को गड्ढे से निकाला गया। किसान यूनियन के नेता हुरेश की सूचना पर कैंट पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बहनों का इकलौता भाई था राहुल
चचेरे भाई महावीर ने बताया कि राहुल चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मां निरमा की चार साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। दो बहनों की शादी हो चुकी है। दो छोटी बहनें और राहुल पढ़ाई कर रहे थे।




15 फीट गहरा है गड्ढा



हाल ही में एडीजी ने इस तरह गड्ढा खोदकर छोड़ने के मामले में रिपोर्ट कराने का आदेश दिया है। परिजनों ने बताया कि गड्ढा करीब 15 फीट गहरा है और चार महीने से सड़क किनारे ऐसे चार गड्ढे खुदे पड़े हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed