फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   child body kept on ventilator after death

इलाज में लापरवाही से बच्चे की मौत, वेंटिलेटर पर रख बढ़ाया बिल

Tue, 14 Jun 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
child body kept on ventilator after death
बरेली। बच्चे की मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर उसके शव को रखकर बिल बढ़ाने का आरोप एक निजी अस्पताल पर लगा है। परिजन करीब आठ घंटे बाद अस्पताल से बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, देर रात तक परिजन ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

बीडीए कॉलोनी के रहने वाले आदित्य सक्सेना के मुताबिक 10 जून को उनकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया था। जन्म के बाद संबंधित निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए धर्मकांटा स्थित डॉ. अमित अग्रवाल के अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया था। बच्चे को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। आरोप है कि जब उन्होंने किसी भी अस्पताल में बच्चे को दिखाने की बात कही तो नर्सिंग होम के चिकित्सक ने डॉ. अमित को ही रेफर किए जाने के निर्णय को सही ठहराया। आखिर में वह बच्चे को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचे। तीन दिन तक बच्चे की हालत ठीक रही।
विज्ञापन

आदित्य का आरोप है कि रविवार रात दस बजे वह बच्चे को देखकर लौट आए थे, लेकिन जब सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे तो उनसे वेंटिलेटर के दस हजार रुपये और नर्सरी के छह हजार रुपये जमा करने को कहा गया। वेेंटिलेटर का जिक्र सुनकर वह स्तब्ध रह गए। चिकित्सक ने बताया कि रात ढाई बजे बच्चे की हालत बिगड़ गई थी, इसलिए उसे वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। सुबह करीब 11 बजे बच्चे की मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना न देने पर बिफरे परिजन, हंगामा किया
आदित्य का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन जबरन मोटी फीस वसूलने के लिए बच्चे को वेंटिलेटर पर रखे था। बेहतर इलाज न होने से बच्चे की मौत हुई थी। इसे छिपाने के लिए यह खेल किया गया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची पर परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी। डॉ. अमित अग्रवाल का कहना है कि रात में बच्चे की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर वह वार्ड में पहुंचे। करीब दो घंटे तक स्थिति सामान्य करने का प्रयास करते रहे पर हालत बिगड़ती रही। बच्चा भर्ती कराने के दौरान ही गंभीर था। सुबह उन्होंने परिजन को सूचना दी थी। कहीं और ले जाने को कहा था पर वे टालमटोल करते रहे। सुबह 11 बजे मौत होने पर बेवजह अस्पताल प्रशासन के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। जब उन्हें बच्चे के इलाज संबंधी रिपोर्ट दिखाई और पास में मौजूद अन्य तीमारदारों से सामना कराया तो चुप होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed