फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Child attacked by stray dogs in aonla Bareilly

Bareilly News: आंवला में नए साल पर हलवा लेने जा रहे बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, गंभीर घायल

Wed, 01 Jan 2025 01:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Jan 2025 01:30 PM IST
सार

बरेली के आंवला क्षेत्र में दो बच्चों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। एक मामले में प्रधान पर जान-बूझकर कुत्ते से कटवाने का आरोप लगा है। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Child attacked by stray dogs in aonla Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी के मौसम में भी कुत्ते हमलावर हो रहे हैं। आंवला क्षेत्र में कुत्तों के हमले के दो मामले सामने आए हैं। दो बच्चों को कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया। एक मामले में प्रधान पर ही परिवार ने बच्चे पर पालतू कुत्ता छोड़ने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
आंवला के गांव रमनगरा निवासी छह वर्षीय आदेश को कुत्ते ने बुरी तरह घायल कर दिया। उसके पिता मेवाराम ने बताया कि गांव में ग्रामीणों ने चंदा करके नववर्ष पर बुधवार को चाय व हलवा बनवाया था। यह बांटा जा रहा था। उनका बेटा आदेश बच्चों के साथ हलवा लेने गया था। 
विज्ञापन


रास्ते में आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आदेश की मां जशोदा ने बताया कि गांव में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने बेटे पर छोड़ा कुत्ता 
दूसरा मामला थाना भमोरा क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। महिला प्रीति अपने 13 साल के बेटे हिमांशु को लेकर एसएसपी से मिली। उसने बताया कि बेटा गांव में ही कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। इस दौरान गांव के ही प्रधान ने उनके बेटे पर अपना प्रतिबंधित नस्ल का कुत्ता छोड़ दिया। 

कुत्ते ने उनके बेटे को कई जगह काटकर घायल कर दिया। यहां खड़े लोगों ने मुश्किल से छात्र को बचाया। जब प्रीति इस मामले की शिकायत करने थाने गई तो रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। प्रीति ने शिकायत की तो एसएसपी अनुराग आर्य ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed