{"_id":"6aa073aa5cb0b30237008950","slug":"chief-ticket-inspector-beaten-up-after-asking-for-a-ticket-forced-off-the-train-after-the-alarm-chain-was-pulled-bareilly-news-c-4-bly1015-962757-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टिकट मांगा तो मुख्य टिकट निरीक्षक को पीटा, चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टिकट मांगा तो मुख्य टिकट निरीक्षक को पीटा, चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतारा
Wed, 09 Sep 2026 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस (15091) के एसी कोच में टिकट मांगना मुख्य टिकट निरीक्षक को भारी पड़ गया। इज्जतनगर स्टेशन से ट्रेन के ए-1 कोच में सवार वर्कशॉप के कर्मचारी से नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि कर्मचारी ने अपने साथियों को बुलाकर मुख्य टिकट निरीक्षक के साथ मारपीट कर दी। ट्रेन चलने के बाद चेन पुलिंग कर उसे रोका और मुख्य टिकट निरीक्षक को नीचे उतारकर दोबारा पीटा गया। हंगामे की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को चेक पोस्ट ले जाया गया। कई घंटों चले हंगामे के बाद देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
मलूकपुर किला निवासी मुख्य टिकट निरीक्षक इज्जतनगर रेल मंडल में तैनात हैं। मंगलवार को उनकी दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस में ड्यूटी थी। इज्जतनगर स्टेशन से वर्कशॉप का एक कर्मचारी ए-1 कोच में सवार हुआ। मुख्य टिकट निरीक्षक ने उससे टिकट मांगा। इतने में कर्मचारी ने टिकट के बजाय रेल सेवा से जुड़े कुछ प्रपत्र दिखाने की बात कही, लेकिन कोई प्रपत्र नहीं दिखाया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर कर्मचारी ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। इसके बाद मुख्य टिकट निरीक्षक के साथ मारपीट की गई। ट्रेन इज्जतनगर से आगे बढ़ी तो चेन पुलिंग कर उसे रोक लिया गया। मुख्य टिकट निरीक्षक को ट्रेन से नीचे उतारकर फिर मारपीट किए जाने का आरोप है। शोर-शराबा और हंगामा बढ़ने पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चेक पोस्ट ले गई। मुख्य टिकट निरीक्षक ने आरपीएफ में तहरीर दी। मामला कर्मचारियों के बीच का होने के कारण दोनों यूनियनों के पदाधिकारी भी पहुंच गए। आरोप प्रत्यारोप के बीच कई घंटे तक चेक पोस्ट पर गहमागहमी बनी रही। बाद में मामला जीआरपी बरेली सिटी थाने पहुंचा। यहां भी दोनों पक्ष हंगामा करते रहे। मुख्य टिकट निरीक्षक की ओर से आरोपी कर्मचारी और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई। मामले में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने और आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति बन रही थी। हालांकि बाद में कर्मचारियों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।
वर्जन
दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। दोनों पक्ष समझाने पर मान गए और समझौता कर लिया। - विश्वजीत सिंह, सीओ जीआरपी