फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Proctor of Rohilkhand University removed, Prof. Ravindra in charge

Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर हटाए ए, प्रोफेसर रविंद्र को प्रभार

Thu, 26 Dec 2024 10:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 10:55 AM IST
विज्ञापन
Chief Proctor of Rohilkhand University removed, Prof. Ravindra in charge
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रावास में मारपीट की घटनाओं व विश्वविद्यालय परिसर में आए दिन अनुशासनहीनता के मामले सामने आने के बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. एके सिंह को पद से हटा दिया गया है। अब सीएसआईटी विभाग के प्रो. रविंद्र सिंह को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त चीफ प्रॉक्टर पद का दायित्व दिया गया है। विश्वविद्यालय में चर्चा है कि अनुशासन न बना पाने पर ही प्रो. एके सिंह को हटाया गया है।
विज्ञापन


प्रो. एके सिंह रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दो वर्षों से चीफ प्रॉक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस दौरान अनुशासन व्यवस्था को चुनौती देने वाली कई घटनाएं सामने आईं। पिछले वर्ष उनके कार्यालय में ही समाजवादी युवजन सभा व एबीवीपी के पदाधिकारी के बीच जमकर मारपीट हुई। इस वर्ष छात्रावास में बड़े स्तर पर मारपीट हुई, जिसमें विद्यार्थी घायल हुए। इसके बाद भी छात्रावास में आए दिन विद्यार्थियों की झड़प होती रही। छात्राओं की शिकायतों का भी गंभीरता से समाधान नहीं किया गया। ऐसे में कुलपति प्रो. केपी सिंह के निर्देश पर कुलसचिव ने पत्र जारी कर बदलाव किया है।
विज्ञापन


खेल विभाग में भी हुआ बदलाव
कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार प्रो. आलोक श्रीवास्तव के स्थान पर सीएसआईटी विभाग के प्रो. एसएस बेदी को क्रीड़ा सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें डॉ. विजय सिन्हाल, डॉ. अजीत सिंह को सह क्रीड़ा सचिव व डॉ. नीरज सिंह, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. इरम नईम को सहायक क्रीड़ा सचिव का दायित्व दिया गया है। इसमें प्रो. आलोक श्रीवास्तव को हाल में शोध निदेशालय के निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वह अन्य विभागों में प्रभारी की भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed