फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Engineer removed due to delay in completion of work and lagging behind in OTS

Bareilly News: कार्य पूरा करने में देरी ओटीएस में पिछड़ने पर हटाए गए मुख्य अभियंता

Fri, 10 Jan 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer removed due to delay in completion of work and lagging behind in OTS
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वितीय जोन के मुख्य अभियंता पीके सिंह को विभिन्न योजनाओं के तहत कार्यों में देरी, राजस्व वसूली और एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना में पिछड़ने का खामियाजा भुगतना पड़ा। उनको पद से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। फिलहाल, उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

द्वितीय जोन के तहत बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले आते हैं। पिछले दिनों विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने बरेली पहुंचकर समीक्षा बैठक की तो जोन की स्थिति काफी खराब पाई गई। तब उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

ऐसे में मुख्य अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फिलहाल, द्वितीय जोन का काम भी प्रथम जोन के मुख्य अभियंता रणविजय सिंह देखेंगे। प्रथम जोन में बरेली का शहरी और देहात क्षेत्र आता है। इसमें भी देहात क्षेत्र की स्थिति अच्छी नहीं है। समीक्षा बैठक में चेयरमैन ने देहात के अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह को भी सुधार की हिदायत दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed