फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chief engineer and his wife died in car accident

कार के खाई में गिरने से फैजाबाद शुगर मिल के चीफ इंजीनियर और उनकी पत्नी की मौत

Fri, 29 Apr 2022 10:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
chief engineer and his wife died in car accident
बरेली। कार से मुजफ्फरनगर जा रहे फैजाबाद शुगर मिल के चीफ इंजीनियर और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार फतेहगंज पश्चिमी बाईपास पर अनियंत्रित होकर पानी भरी खाई में पलट गई थी। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर के गांव खानपुर निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा फैजाबाद की शुगर फैक्टरी में चीफ इंजीनियर थे। उनके बेटे शिवम धामपुर शुगर मिल मीरगंज में केमिकल इंजीनियर हैं। बृहस्पतिवार को सुरेंद्र शर्मा अपनी पत्नी अर्चना के साथ फैजाबाद से कार से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जब उनकी कार फतेहगंज पश्चिमी बाईपास पर पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक से बचने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन

कार सुरेंद्र शर्मा खुद चला रहे थे। अनियंत्रित होने के बाद कार बाईपास किनारे पानी से भरी खाई में पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की क्रेन मंगाकर कार को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी अर्चना को एंबुलेंस से खिरका सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार को सूचना देकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed