{"_id":"60f4239696e61f49961cbbcd","slug":"chhajju-chhemar-wanted-in-murder-and-robbery-at-house-of-cricketer-suresh-raina-uncle-arrested-by-stf-punjab-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के घर हत्या और डकैती में वांछित छज्जू छेमार को एसटीएफ-पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के घर हत्या और डकैती में वांछित छज्जू छेमार को एसटीएफ-पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 18 Jul 2021 06:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:20 PM IST
सार
साल 2020 में डकैती के दौरान क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार की हत्या कर उनकी मां सत्या देवी, पत्नी आशा देवी, बेटा अपिन व कौशल को डंडो से मार कर घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन
क्रिकेटर सुरेश रैना (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के घर हत्या और डकैती के मामले में वांछित बदमाश छज्जू छेमार उर्फ बाबू को एसटीएफ बरेली और पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिछले एक साल से वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
साल 2020 में डकैती के दौरान क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार की हत्या कर उनकी मां सत्या देवी, पत्नी आशा देवी, बेटा अपिन व कौशल को डंडो से मार कर घायल कर दिया गया था। यह घटना माधोपुर थरियाल थाना शाहपुर कांडी जिला पठानकोट, पंजाब में हुई थी।
विज्ञापन
डकैती व हत्या की घटना में फरार चल रहे बदमाश छज्जू छेमार उर्फ बाबू निवासी पचपेड़ा थाना बहेड़ी को एसटीएफ बरेली और पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है।