फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chess competition begins, fourth and fifth round matches will be held today

Bareilly News: शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, आज होंगे चौथे व पांचवें दौर के मुकाबले

Fri, 18 Oct 2024 05:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Chess competition begins, fourth and fifth round matches will be held today
बरेली। इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन की चलाए जा रहे क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड स्थित जीआरएम स्कूल में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अंतर विद्यालयी शतरंज चैलेंज प्रतियोगिता चेकमेट में शहर के 30 स्कूलों के 152 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अंडर- 11 में व्यास वर्ल्ड के ऋषित गोयल, राधामाधव के शिव मिश्रा, डीपीएस के मोहम्मद अशर अशरफ आगे चल रहे हैं। अंडर- 14 में जीआरएम के रचित, सेंट फ्रांसिस के राघव खंडेलवाल, डीपीएस के साईं सक्सेना व अंडर- 19 में माधवराव सिंधिया के गीतांशु जायसवाल, क्रिएथिक्स के अभिनव यादव, जीआरएम नैनीताल रोड के ओजस्य सक्सेना शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौथे व पांचवें राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उप महानिरीक्षक (कारागार) कुंतल किशोर रहे। विद्यालय प्रबंधक व आईएसए के चार्टर प्रेसिडेंट राजेश जौली, प्रधानाचार्य रनवीर सिंह रावत, निदेशक त्रिजित अग्रवाल, निर्भय बेनीवाल, अंकित बग्गा, सौभाग्य चौधरी, पारुष अरोरा, डॉ. विनीता सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed