फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cheating of ten lakhs from the secretary of the cooperative society

सहकारी समिति के सचिव से दस लाख की ठगी

Sun, 06 Feb 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
cheating of ten lakhs from the secretary of the cooperative society
cheating of ten lakhs from the secretary of the cooperative society
बरेली। शाही के गांव खजुरिया प्रेमनगर में रहने वाले औधानिक उत्पादन एवं वितरण सहकारी समिति के सचिव प्रेमपाल से लखनऊ में रहने वाले दंपती ने दस लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में एसएसपी कार्यालय में शिकायत की गई है।
विज्ञापन

प्रेमपाल का कहना है कि करीब 11 महीने पहले चिनहट लखनऊ में रहने वाले दंपती अपने एरिया मैनेजर के साथ उनकी समिति पर पहुंचे। खुद को कृषि संबंधी जैविक उत्पाद, खाद और कीटनाशक दवाओं का उत्पादक बताया। एडवांस जमा करने पर अधिक कमीशन पर अपने उत्पाद देने का आश्वासन दिया। वह आरोपियों के झांसे में आ गए और एक लाख व नौ लाख रुपये उनके खाते में आरटीजीएस कर दिए। इसके बाद कई बार कहने के बावजूद आरोपियों ने उन्हें उत्पाद नहीं दिए। काफी दबाव बनाया तो उन्हें नौ लाख रुपये के तीन चेक दे दिए गए लेकिन बैंक में लगाने पर वे बाउंस हो गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने आरोपियों को फोन करके रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज कर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed