{"_id":"694d9ac89b741551e7066239","slug":"cheating-of-rs-890-lakh-on-the-pretext-of-job-bareilly-news-c-4-1-bly1039-793683-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नौकरी का झांसा देकर 8.90 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नौकरी का झांसा देकर 8.90 लाख की ठगी
विज्ञापन
भमोरा। सरकारी नौकरी का झांसा देकर 8.90 लाख की ठगी करने के मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भमोरा के धर्मेंद्र यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बिहार के आरा के भाकूरा गांव निवासी धीरेंद्र ने एसएसपी को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि उसका बेटा गौरव कुमार, जो एसएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी परीक्षा दिलाने वह पटना गए थे। वहां पर उनकी मुलाकात भमोरा थाना क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी धर्मेंद्र यादव से हुई। उसके बाद से फोन पर उससे बात होने लगी। उनका आरोप है कि धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह केंद्र व राज्य सरकार में सरकारी नौकरी लगवाता है। उसकी पकड़ सेना में भी है। यहां से उसके पुत्र की नौकरी लगवा देगा।
पीड़ित ने उसके झांसे में आकर चार लाख 65 हजार रुपये ऑनलाइन और चार लाख 25 हजार रुपये नकद दे दिए। उसके बाद कुछ महीने बीत गए। इस बीच धर्मेंद्र यादव ने एक फर्जी एडमिट कार्ड भेज दिया और कहा कि उसके पुत्र को जल्द सरकारी नौकरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
कई माह बीतने के बाद दस अक्तूबर को वह धर्मेंद्र के गांव इस्लामाबाद पहुंचे तो आरोपी के पिता सोनपाल यादव, भाई सुजान यादव ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद