{"_id":"6122ad6a8ebc3e679c12ab23","slug":"cheating-from-engineer-bareilly-news-bly457140085","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर इंजीनियर से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर इंजीनियर से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। साइबर ठगों ने इज्जतनगर की सैनिक कॉलोनी में रहने वाले सिविल इंजीनियर शिव कुमार से 2.06 लाख की ठगी कर ली। आरोपियों ने उन्हें हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी में सीनियर मैनेजर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। एडीजी अविनाश चंद्र के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर इज्जतनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शिव कुमार के मुताबिक, उन्होंने नौकरी के लिए कई वेबसाइट पर अपना बायोडाटा डाला था। 29 जून को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि उसका नाम राजवीर सिंह है और वह टाइम्स जॉब डॉट कॉम के दिल्ली ऑफिस में सीनियर प्रोफाइल कंसलटेंट है। झांसा दिया कि वह हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी में जॉब के लिए उनका इंटरव्यू करा सकता है। उन्होंने विश्वास कर लिया तो उसने इंटरव्यू फीस बताकर ढाई हजार रुपये तीन जुलाई को भोपाल में मनीष पंथी के बैंक खाते में जमा कराए। पांच जुलाई को उनका ऑनलाइन इंटरव्यू कराया और फिर छह जुलाई को मुंबई से डेनियल नाम के व्यक्ति ने फोन किया। खुद को हिंदुस्तान कंट्रक्शन कंपनी का डिप्टी मैनेजर (एचआर) बताते हुए उन्हें सीनियर मैनेजर के पद पर 14.40 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नौकरी लगने की जानकारी दी।
फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर भेजा
आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लेने के लिए फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर भी भेज दिया और नौकरी के लिए प्रार्थनापत्र भरकर भेजने को कहा। इसके बाद कभी राजवीर तो कभी डेनियल ने उनसे मेडिकल और पेपर वेरिफिकेशन के नाम पर रुपये ठगने शुरू कर दिए। धीरे-धीरे आरोपियों ने उनसे 2.06 लाख रुपये वसूल लिए। ये रुपये भोपाल के मनीष पंथी और गाजियाबाद में समता सिंह के पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा कराए।
विज्ञापन
रुपये वापस मांगने पर दी धमकी
शिवकुमार का कहना है कि दो लाख से ज्यादा रुपये देने के बावजूद नौकरी न लगने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो वे पहले टालते रहे और फिर धमकी देने लगे। थाना पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की तो एडीजी अविनाश चंद्र से शिकायत की। एडीजी के आदेश पर रविवार को इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।