{"_id":"65dfa28d0b4a18338f0edda9","slug":"cheater-arrested-in-the-name-of-admission-in-medical-and-engineering-bareilly-news-c-4-bly1015-353893-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: सैन्य अफसरों से 34 लाख रुपये की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, कई राज्यों में है गिरोह का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: सैन्य अफसरों से 34 लाख रुपये की ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार, कई राज्यों में है गिरोह का नेटवर्क
Thu, 29 Feb 2024 07:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 07:59 AM IST
सार
मुंबई से पकड़ा गया आरोपी झारखंड के जिला धनबाद का रहने वाला है। उसने बच्चों को सरकारी इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने के नाम सैन्य अफसरों से ठगी की थी।
विज्ञापन
आरोपी आनंद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बच्चों को सरकारी इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाने के नाम पर पिछले साल दो मेजर से 34 लाख रुपये की ठगी की गई थी। गिरोह के सरगना को बरेली की साइबर थाना पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में सूबेदार मेजर विक्रम दत्त त्यागी को उनके बेटे का एनआरआई स्पान्सरशिप कोटे से प्रवेश दिलाने का झांसा देकर 14.25 लाख रुपये की और सूबेदार मेजर ओमपाल से उनकी बेटी को प्रवेश दिलाने के नाम पर 20.45 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी।
विज्ञापन
कैंट थाने में दर्ज इस मुकदमें की विवेचना साइबर थाने को दे दी गई थी। विवेचना आगे बढ़ी तो झारखंड के जिला धनबाद के वाच एंड वार्ड रेलवे कॉलोनी निवासी आनंद कुमार का नाम सामने आया। साइबर थाना प्रभारी अनिल कुमार व एसआई अमित कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुंबई जाकर आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आनंद कुमार को बरेली जिला जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
सरकारी विभागों की बनाता था फर्जी वेबसाइट
इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि आनंद कुमार अपने गिरोह के साथ सरकारी विभागों की फर्जी वेबसाइट बना लेता था। वह सरकारी इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे से छात्रों को प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी करता था। आनंद के गिरोह के लोग प्रवेश दिलाने के लिए डायरेक्टर बनकर बात करते थे।
आनंद कुमार खुद डॉ. हर्ष कुमार गोयल बनकर छात्रों का साक्षात्कार लेता था। इसके बाद खाते में रुपये मंगाकर हड़प लेता था। गिरोह के सदस्यों ने यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में करोड़ों रुपये की ठगी की है।