फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cheated the lieutenant colonel by pretending to sell the car

कार बेचने का झांसा देकर लेफ्टिनेंट कर्नल को ठगा

Wed, 01 Dec 2021 05:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
cheated the lieutenant colonel by pretending to sell the car
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम नेहरा को कार बेचने का झांसा देकर मुकल शर्मा नाम के ठग ने फौजी बनकर चार हजार रुपये ऐंठ लिए। उन्होंने उसके खिलाफ थाना कैंट में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बरेली में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रम नेहरा ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि 27 नवंबर को वह ओएलएक्स पर पुरानी कार देख रहे थे। तभी उन्हें ऑल्टो 800 कार का विज्ञापन दिखा। संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया तो उसने खुद को हल्द्वानी में तैनात फौजी मुकुल शर्मा बताया। उन्होंने उससे कार की फोटो और अन्य डिटेल मांगी, इसके बाद 60 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। उसने एडवांस के तौर पर कुछ रुपये जमा कराने को कहा तो उन्होंने उसके खाते में चार हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर उसने रजिस्ट्रेशन के नाम पर व्हाट्सएप पर उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक फोटो मंगा लिया। अगले दिन एक व्यक्ति ने फोन करके कहा कि वह ट्रक ड्राइवर बोल रहा है और उनकी कार लेकर आ रहा है। उसने जीपीएस एक्टिवेशन के नाम पर सात हजार रुपये जमा कराने को कहा। इस पर उन्होंने मुकुल शर्मा को फोन किया तो उसने भी रुपये जमा करने को कहा। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। लेफ्टिनेंट कर्नल ने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी उनकी आईडी का गलत इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed