फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheated of five lakh rupees in the name of getting a job in Electricity Corporation

Bareilly News: विद्युत निगम में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे

Sun, 30 Nov 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Cheated of five lakh rupees in the name of getting a job in Electricity Corporation
फतेहगंज पूर्वी। विद्युत निगम में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लोगों से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने पीड़ितों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर बिथरी चैनपुर के चंदपुर बिचपुरी निवासी अयूब, फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान के मो. उवैश ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने दी तहरीर में बताया कि उनकी मुलाकात फतेहगंज पूर्वी के एक व्यक्ति से 2024 में हुई थी, जिसके बाद उसने अपने बहनोई से उन लोगों की मुलाकात कराई। विद्युत निगम में सरकारी नौकरी लगवाने को कागजात लिए और मो. उवैश से ऑनलाइन व नकदी सहित चार लाख 53 हजार रुपये और अयूब से भी 50 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए।
विज्ञापन

ट्रेनिंग के बाद कराई नौकरी
पीड़ितों ने बताया कि उन लोगों ने फर्जी फॉर्म उन्हें देकर अलग-अलग स्थानों पर फर्जी तरीके से ट्रेनिंग करवाई और मीटर लगवाकर सात महीने तक फर्जी तरीके से ड्यूटी भी करवाई थी। इस दौरान इक्ट्ठी वेतन दिलाने की बात कहकर टालमटोल करते रहे। पीड़ितों ने जब पता किया तो उन्हें जानकारी हुई कि स्मार्ट मीटर लगाने को प्राइवेट लोग भी लगाए जाते हैं। उन्होंने हरुनग्ला में स्थित एक ऑफिस में जानकारी प्राप्त की तो तब उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ितों ने आरोपियों से शिकायत की तो उन्हें धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का है गैंग, भाले-भाले लोगों को बनाते हैं निशाना
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इन लोगों का एक सक्रिय गैंग है, जो अलग अलग जगह से लोगों को अपने झांसे में लेकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करते हैं। उनकी जानकारी के अनुसार करीब 30 से 40 लाख रुपये की ठगी ये लोग अभी तक कर चुके हैं।
--------
विद्वुत निगम में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी की शिकायत आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- संतोष कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed