फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheated 80 thousand rupees from a friend by putting photo of BJP leader in Bareilly

Bareilly News: भाजपा नेता का फोटो लगाकर दोस्त से 80 हजार रुपये ठगे, साइबर अपराधियों के इस हथकंडे से बचें

Tue, 21 Feb 2023 11:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Feb 2023 11:52 AM IST
सार

साइबर अपराधियों ने ठगी का अब नया हथकंडा अपना लिया है। इससे सावधान रहें। बरेली में एक भाजपा नेता के व्हाट्सएप प्रोफाइल की फोटो लगाकर उनके दोस्त से ठगी कर ली गई। 

विज्ञापन
Cheated 80 thousand rupees from a friend by putting photo of BJP leader in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा निवासी भाजपा नेता प्रतेश पांडेय का व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो लगाकर शातिरों ने उनके परिचितों को मेसेज भेजकर रुपये मांगे गए। प्रतेश के व्यापारी मित्र आदेश पांडेय को झांसे में लेकर अस्सी हजार रुपये ठग लिए गए। मामले में एसपी क्राइम से शिकायत की गई है। 

विज्ञापन


प्रतेश ने बताया कि किसी ने उनके व्हाट्सएप से प्रोफाइल फोटो चुराकर नए नंबरों से लोगों को मेसेज भेजना शुरू किया है जो अभी तक चल रहा है। उनके मित्र बारादरी निवासी आदेश पांडेय से भी ऐसी ही मांग की गई। आदेश ने उनके धोखे में ठग को संबंधित बार कोड पर बीस हजार रुपये भेज दिए। बाद में ठग ने तीन और बार ट्रांजेक्शन करके उनके खाते से अस्सी हजार रुपये निकाल लिए हैं। ठग अब भी लोगों को मेसेज भेज रहा है। 

विज्ञापन

ये बरतें सावधानी

  • किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।
  • किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
  • किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।
  • किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
  • वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
  • रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
  • फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।
  • ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed