फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CHC running with the help of pharmacist

Bareilly News: फार्मासिस्ट के सहारे चल रही सीएचसी

Fri, 30 May 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
CHC running with the help of pharmacist
आंवला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का फोटो-संवाद
आंवला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों को फार्मासिस्ट से ही दवा लेकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएचसी में फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार व किशन कुमार मिले, जिनसे मरीज दवा ले रहे थे। अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मिले, लेकिन किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए यहां कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अभी कुछ महीने पहले ही डॉ. शशांक यादव की तैनाती सीएचसी प्रभारी के रूप में की गई थी, लेकिन उनको रिछा अस्पताल का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है, तब से वह महीने में एक या दो बार ही यहां आते हैं। इसके अलावा यहां तैनात डाॅ. सलीम लगातार 24 घंटे डयूटी करने के बाद अगले दिन रेस्ट पर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यहां तैनात दो फार्मासिस्टों के जिम्मे अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचारित करने की जिम्मेदारी रहती है। यहां तैनात तीन फार्मासिस्ट स्वयं मरीजों का परीक्षण कर उनको दवाई देना, रैबीज की वैक्सीन लगाना व दुर्घटनाग्रस्त होकर आने वाले मरीजों की मलहम पट्टी करना आदि करते हैं। बृहस्पतिवार को यहां 400 से अधिक मरीज पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed