फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaupula Flyover: A half-finished service road washed away in the water .. Accidents started again

चौपुला फ्लाईओवरः पानी में बह गई आधी-अधूरी बनी सर्विस रोड.. फिर शुरू हुए हादसे

Thu, 30 Jul 2020 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Chaupula Flyover: A half-finished service road washed away in the water .. Accidents started again
चौपुला पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पानी में डूबी सड़क की बजरी पर फिसलकर संतुलन खो रहे दोपहिया वाहन वाले
विज्ञापन

सड़क पर फैला कीचड़ और गहरे गड्ढे भी बने मुसीबत, सेतु निगम हुआ बेपरवाह

बरेली। चौपुला फ्लाईओवर की सर्विस रोड न बनाए जाने से दिक्कतें झेल रहे लोगों के लिए नोडल अफसर नवनीत सहगल की नाराजगी भी ज्यादा काम नहीं आई। सेतु निगम ने सहगल के निर्देश के बावजूद यहां अधूरी सर्विस रोड ही बनाई, वह भी इतनी घटिया जो बारिश का पानी भरते ही बह गई। फिर टूटने से यहां हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। सड़क की बिखरी बजरी पर दोपहिया वाहन लेकर निकलने वाले लोग फिसलकर चुटैल हो रहे हैं। कीचड़ से अटी पुरानी सड़क के गड्ढे भी हादसों की वजह बन रहे हैं।
चौपुला फ्लाईओवर बनाने के लिए किला, चौकी चौराहा और अयूब खां चौराहा रोड पर पिलर के साथ दूसरे निर्माण करने के लिए सड़क के बीच खुुदाई तो कर दी गई है लेकिन ट्रैफिक ठीक से गुजरता रहे, इसके लिए सर्विस रोड ठीक नहीं कराई गई है। हालत यह है कि चौपुला चौराहे से किला की ओर पुराने फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर भयंकर गड्ढे हो चुके हैं। सिटी स्टेशन से पहले भी रोड पर कई-कई फुट गहरे गड्ढे हैं जिनमें पानी भरा हुआ है। यही हाल किला से चौकी चौराहा जाने वाली सर्विस रोड और अयूब खां की सर्विस रोड का है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले डीएम नितीश कुमार ने सेतु निगम के अधिकारियों को टूटी सर्विस रोड की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नवनीत सहगल ने भी नाराजगी जताई तो काम शुरू हुआ लेकिन सर्विस रोड बनाने का कुछ हिस्सा बनाकर छुट्टी कर दी गई। अब स्थिति यह है कि बारिश में पानी भरने और कीचड़ की वजह से सड़क पर पहले से मौजूद गड्ढे लगातार गहरे और खतरनाक होते जा रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि सड़क टूटी होने से लगभग रोजाना कोई न कोई हादसा होता है लेकिन सेतु निगम फिर भी हादसे रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी भर जाने से सर्विस रोड को ठीक नहीं किया जा पा रहा है। मैंने खुद जाकर देखा है कि रेलवे कॉलोनी की ओर से भी इधर पानी भर जाता है। सर्विस रोड को फिर ठीक कराया जाएगा। -देवेंद्र सिंह, सीपीएम सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed