फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chargesheet filed against six smack smugglers including Pradhan, property seized

प्रधान समेत छह स्मैक तस्करों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, संपत्ति जब्त होना शुरू

Tue, 23 Nov 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against six smack smugglers including Pradhan, property seized
कार्रवाई करती पुलिस।
पहले दिन पुलिस-प्रशासन की टीम ने भाई-भतीजों के खेत में लगाई लाल झंडी
विज्ञापन

सफेमा के तहत फरीदपुर, पढ़ेरा और टिसुआ में जब्त होगी 50 करोड़ की संपत्ति
बरेली/बरेली। स्मैक तस्करी में पकड़े गए पढ़ेरा के प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे समेत उसके गैंग के छह सदस्यों के खिलाफ फरीदपुर पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। साथ ही पुलिस और प्रशासन ने उसकी और परिवार की 50 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी सोमवार को शुरू कर दी है। पहले दिन उसके भाई सलीम और भतीजों के नाम पर दर्ज 0.277 हेक्टेयर खेत में झंडी लगाकर कब्जे में लेने की कार्रवाई की गई।
पिछले दिनों फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर पुलिस ने पढ़ेरा गांव के प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे और उसके एक रिश्तेदार को 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिनमें से शहीद खान उर्फ छोटे, मो. जकी खां, मो. आसिफ मंसूरी, मिसिरयार खां उर्फ कल्लू मीठे और ढंढरुआ के मो. शेर समेत छह के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। इसके साथ ही सफेमा (द स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनुपुलेटर्स एक्ट) के तहत शहीद खां और उसके परिवार की 50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी सोमवार को शुरू हो गई।
विज्ञापन

चार घंटे में एक ही खेत ढूंढ सकी पुलिस
सोमवार दोपहर करीब एक बजे राजस्व निरीक्षक शराफत, लेखपाल ललित यादव और पुलिस टीम पढ़ेरा गांव में उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के लिए पहुंचे। मगर गांव में किसी भी व्यक्ति ने उन लोगों को तस्करों के खेत के बारे में जानकारी नहीं दी। करीब चार घंटे तक खोजबीन के बाद पुलिस शहीद खां के भाई सलीम और उसके लड़के फहीम खां, शाहिद खां व नईम खां का 0.277 हेक्टेयर का एक खेत खोज सके। कब्जा लेने संबंधी बोर्ड तैयार न होने के चलते वहां लाल झंडी लगाकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के घर से निकाला जा रहा सामान
संपत्ति जब्त होने की घोषणा के साथ ही प्रशासन और पुलिस की टीम ने ढुलमुल तरीके से कार्रवाई शुरू की है। इसका फायदा उठाकर शहीद खां के परिवार वालों ने गांव में बनी कोठी से सामान ले जाना शुरू कर दिया है। गांव वालों ने बताया कि रविवार रात से ही वे लोग सामान ले कर जा रहे हैं और सोमवार को भी ले जाते रहे लेकिन वहां कोई भी पूछताछ करने नहीं पहुंचा।

नौ पर हुआ था मुकदमा, 16 नाम सामने आए, कई अब भी फरार
शहीद खां की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने उसके भाई सलीम, बेटे शोहेब, भतीजे फईम, नईम, वसीम, मुन्ना और हसीम समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना में पुलिस ने बेहरा के शाहिद उर्फ गट्टू, फरमान, शाहजहांपुर के गांव जलालपुर के नन्हे अली, शहीद खां की पत्नी कामिनी बेगम व तरीकत बेगम, भाभी किश्वरी बेगम, मो. ऊंचा के नाजिर हुसैन, पढ़ेरा के मो. जकी, बेहरा के मिसिरयार खां उर्फ कल्लू मीठे, ढढरुआ के मो. शेर, मीरगंज के रईया नगला के सानू, पढ़ेरा के मेराज खां उर्फ अन्नू, सुभाषनगर करेली के मो. आसिफ मंसूरी, पढ़ेरा के नवी खां, फरीदपुर में मो. ऊंचा के फैयाल हुसैन और शहीद खां की बेटी फरीन के नाम मुकदमे में बढ़ा दिए। इनमें नौ अभियुक्त जेल जा चुके हैं और बाकी सभी फरार हैं, जिनमें से उसकी बेटी समेत 12 के गैर जमानती वारंट भी कोर्ट से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed