फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaotic elements lock the crematorium, villagers break

अराजक तत्वों ने श्मशान में डाला ताला, ग्रामीणों ने तोड़ा

Wed, 26 May 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Chaotic elements lock the crematorium, villagers break
demo photo - फोटो : amar ujala

पार्षद का आ रहा नाम, प्रधान ने सेवादार तैनात किया
विज्ञापन

गिरधारीपुर का मामला

बरेली। इज्जतनगर के गिरधारीपुर श्मशान में रविवार को मेन गेट पर कुछ लोगों ने ताला लगा दिया था जिसे मंगलवार को ग्रामीणों ने तोड़ दिया। प्रधान ने भी ताला लगाने को समाज विरोधी बताया। उन्होंने देखभाल के लिए एक सेवादार को वहां तैनात कर दिया है।
कुछ दिन पहले गिरधारीपुर के श्मशान के पीछे वाले गेट से जंगली कुत्ते आ रहे थे जो जल रहे शवो की अस्थियां लेकर गांव में फैला रहे थे। इस घटना का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया था और प्रधान के घर जाकर भी शिकायत की थी। इस पर गांव वालों के साथ प्रधान के पति ने प्रशासन से श्मशान में एक कर्मचारी तैनात करने की मांग की थी। बताते हैं कि रविवार को वार्ड 51 के भाजपा पार्षद महेश राजपूत के साथ गए कुछ लोगों ने श्मशान के पीछे वाले गेट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

तब पार्षद ने बताया था कर उन्हें सूचना मिल रही थी कि श्मशान में पीछे वाले गेट से जंगली जानवर घुस आते हैं इसलिए उन्होंने पीछे वाले गेट पर ताला लगवाया था। मेन गेट पर किसी अराजक तत्व ने ताला लगाया है जो गलत है। मंगलवार को किसी अराजक तत्व द्वारा श्मशान के मेन गेट पर ताला लगाने की सूचना मिलते ही गिरधारीपुर के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उनके मुताबिक श्मशान गांव की संपत्ति है और उसमें अंतिम संस्कार करने के लिए किसी को नहीं रोका जा सकता है। श्मशान के गेट में ताला लगाना गलत है। ग्रामीणों ने श्मशान के मेन गेट पर ताला देखकर सोमवार को विरोध जताया था। मंगलवार को जब ताला नहीं खोला गया तो ग्रामीणों ने प्रधान के पति के साथ जाकर श्मशान के गेट पर लगे ताले को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने नहीं लगाया ताला, सफाई कराएंगे

गिरधारीपुर श्मशान भूमि में किसी अराजक तत्व ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया है। ये बहुत निंदनीय कृत्य है। मैं दो दिन पहले साथियों के साथ श्मशान भूमि का हाल देखने गया था। मैंने पिछले वाले दरवाजे में ताला लगवा दिया था। ताकि कोई जंगली जानवर और कुत्ते न आएं। महापौर व नगर आयुक्त को अवगत कराया है कि श्मशान भूमि में दूसरा शवदाह गृह बनवाया जाए तथा सफाई कराएं। महापौर ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।- महेश राजपूत, पार्षद वार्ड 51

गांव का है श्मशान, सेवादार करेगा देखभाल

श्मशान गिरधारीपुर ग्राम पंचायत की संपत्ति है। इसमें किसी बाहरी व्यक्ति को दखल देने की जरूरत नहीं है। इसके दोनों गेटों पर कुछ लोगों ने ताले लगा दिए थे जो ग्रामीणों ने तोड़ दिए हैं। पीछे वाले गेट को बंद कर अपना ताला डाला है जिसकी चाबी हमारे पास रहेगी। राजू नाम के सेवादार को श्मशान पर तैनात कर दिया है जो वहां साफ सफाई का ध्यान रखेंगे। श्मशान की दीवार पर सेवादार का मोबाइल नंबर भी लिख दिया है ताकि किसी को दिक्कत न हो। जरूरत हुई तो अधिकारियों से मदद लेंगे। - वीरू राजपूत, प्रधान कमलेश के पति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed