{"_id":"666b9058f94a09c8260e3e27","slug":"chaos-created-at-toll-plaza-vandalized-and-beat-up-toll-worker-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101036-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात, तोड़-फोड़ कर टोलकर्मी को पीटा, 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात, तोड़-फोड़ कर टोलकर्मी को पीटा, 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
फरीदपुर। टोल प्लाजा पर 26 लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। तोड़-फोड़ करते हुए टोलकर्मी को पीटा डाला। अब टोल मैनेजर संजीव गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
फरीदपुर टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात शराब के नशे में धुत्त युवक कार लेकर पहुंचा। कार चालक ने टोल कर्मियों से गाली-गलौज कर विवाद शुरू कर दिया। टोलकर्मियों के समझाने पर आरोपी कार चालक ने फोन करके अपने 25 अन्य साथियों को भी बुला लिया। टोल पर हंगामा करते हुए तोड़-फोड़ शुरू कर दी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
इस दौरान लाइन नंबर पांच से पीसी विक्रम सिंह को आरोपियों ने पकड़ लिया और लोहे की राॅड व लाठी-डंडों से पीटा। तभी वह जमीन पर गिर गया। आरोपी फिर भी नहीं माने और उपद्रव करते रहे। इसके बाद टोल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
टोल मैनेजर संजीव गुप्ता ने बताया कि फरीदपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले आरोपियों ने टोल पर हंगामा किया और टोलकर्मी से मारपीट कर तोड़फोड़ की है। पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद