{"_id":"67833817b16c6584bc09e40f","slug":"chaos-created-at-mundiya-toll-plaza-employees-beaten-boom-broken-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-103538-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुंडिया टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात, कर्मियों को पीटा, बूम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुंडिया टोल प्लाजा पर मचाया उत्पात, कर्मियों को पीटा, बूम तोड़ा
विज्ञापन
बहेड़ी। शुक्रवार की रात कार में सवार होकर आए करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया। टोल मांगने पर उन्होंने टोल कर्मियों के साथ मारपीट की और बूम तोड़ दिए। टोल के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की है। घटना के बाद टोल प्लाजा के मैनेजर ने तहरीर देकर आठ लोग नामजद व एक दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मुंडिया मुकर्रमपुर टोल प्लाजा के मैनेजर रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि 10 जनवरी की रात करीब 11.41 बजे तीन कार सवार करीब 15-20 लड़के टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल मांगने पर उन्होंने टोल टैक्स नहीं दिया और गाली-गलौज करते बूम तोड़ दिया, जब सिक्योरिटी गार्डों ने गाड़ियों को रोका तो उक्त लोगों ने गार्डों व टोल प्लाजा स्टाफ को डंडे से मारपीट की। उक्त लोगों ने कैमरों व बूथ और प्लाजा के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की।
मारपीट में चार लोग घायल
मारपीट में गार्ड नरेन्द्र कुमार, वीरु कुमार, पवन सिकरवार, नरेंद्र सिंह को गुम चोटें आई हैं। पुलिस ने मारपीट करने वालों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोज शुरू कर दी है। पुलिस ने अमन रन्धावा निवासी मीरगंज, आदित्य सारन निवासी बिहारीपुर, कुश कालरा, सूर्या, विनय, आदर्श निवासी कस्बा बहेड़ी, निश्चय निवासी मीतापुर जागीर, अरुण निवासी सकरस के अलावा 10-12 आज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
--
जिले के अधिकारियों से मिले टोल प्लाजा के अधिकारी
बरेली। मुड़िया मुकर्रमपुर व दोहना टोल प्लाजा के अधिकारी ने जिले के अधिकारियों से मुलाकात कर टोल पर आए दिन होने वाली मारपीट की वारदातों का जिक्र करते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
--
टोल प्लाजा पर मारपीट करने वाले सभी आरोपियों की हर हाल में गिरफ्तारी होगी। उनके खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस तरह की वारदात करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। अज्ञात लोगों की भी तस्दीक की जा रही है।
-संजय तोमर, इंस्पेक्टर बहेड़ी।

कुरुक्षेत्र। कुंभ शिविर में भोजन ग्रहण करते साधु-संत।