फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Changed route to save toll tax, relied heavily on Google Map

Bareilly News: टोल टैक्स बचाने के लिए बदला रास्ता, गूगल मैप पर भरोसा पड़ा भारी

Mon, 25 Nov 2024 08:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:15 AM IST
विज्ञापन
Changed route to save toll tax, relied heavily on Google Map
बरेली। फरीदपुर में भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से निकले तीनों दोस्तों ने टोल टैक्स बचाने के लिए रास्ता बदल दिया। मुरादाबाद-बरेली के बजाय बदायूं होकर फरीदपुर जाने का निर्णय लिया। इस दौरान गूगल मैप पर भरोसा भारी पड़ गया। हादसे में उनकी जान चली गई। इससे शादी की रौनक फीकी पड़ गई। सादगी के साथ रस्में निभाई गईं।
विज्ञापन

अजीत सिंह उर्फ विवेक के चचेरे भाई ठाकुर राजेश सिंह रविवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सृष्टि की शादी फरीदपुर स्टेशन के सामने रहने वाले रामू सिंह से तय हुई थी। रविवार को फरीदपुर के राम रहीम बरातघर में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए ये तीनों लोग शनिवार रात को गुरुग्राम से निकले थे। वे बुलंदशहर, बदायूं होते हुए फरीदपुर पहुंचना चाहते थे, इसी बीच ये हादसा हो गया। पोस्टमार्टम में तीनों की हादसे में मौत होने की पुष्टि हुई। किसी का सिर तो किसी के हृदय व लिवर आदि अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन

इधर, रविवार शाम फर्रुखाबाद से कन्या पक्ष के कुछ लोग बरातघर में पहुंचे। दुल्हन के भाई रॉबिन ने वर पक्ष को पहले ही बता दिया था कि बैंड बाजे के बिना बरात ले आएं। इसी मुताबिक बरात पहुंची और रस्में पूरी कर रात में ही दुल्हन की विदाई कर दी गई। रॉबिन ने बताया कि सोमवार सुबह दोनों चाचा के शवों का फर्रुखाबाद में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने पहले ही पिता बने थे नितिन
राजेश सिंह ने बताया कि उनके, अजीत व नितिन के पिता सगे भाई थे। इस लिहाज से उनके परिवार को बड़ी क्षति हुई है। अजीत के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। जबकि नितिन एक महीने पहले ही पिता बने थे।
आरोप : बदइंतजामी न होती तो न जाती जान
बरेली। राजेश सिंह व अन्य परिजन ने आरोप लगाया कि बदइंतजामी ने तीन लोगों की जान ले ली। पुल पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए अवरोधक नहीं रखे गए थे। ऐसी कोई दीवार भी नहीं थी, जिससे अवरोध का अहसास हो और वाहन चालक रुक जाएं। अजीत के बहनोई प्रमोद सिंह ने आरोप लगाया कि उनके परिजनों के साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो, प्रशासन को इसकी व्यवस्था करनी चाहिए। बताया कि वह लोग इस मामले में कानूनी कार्रवाई के बारे में विचार करेंगे।

गूगल पर पूरा दिख रहा पुल
बरेली। गूगल मैप पर पुल पूरा बना दिखाई दे रहा है। जबकि, पुल निर्माण के कुछ माह बाद ही एप्रोच रोड बह गया था। रामगंगा नदी भी खिसककर फरीदपुर के खल्लपुर गांव की ओर बहने लगी हैं। इससे पुल हवा में लटक रहा है। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी है, लेकिन बाहर से आ रहे अनजान लोगों के लिए खतरा बना रहता है। इसी वजह से तीन लोगों की जान चली गई। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed