फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Challan of five school vehicles, one van seized

Bareilly News: पांच स्कूल वाहनों का चालान, एक वैन सीज

Sun, 01 Dec 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Challan of five school vehicles, one van seized
बरेली। स्कूल संचालकों ने छात्र-छात्राओं को लाने और ले जाने के लिए फिर से अनधिकृत व अनफिट वाहनों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। शनिवार को परिवहन विभाग की टीम ने छह स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। चार वैन और एक बस का चालान किया गया, वहीं एक वैन को सीज किया गया है। संबंधित स्कूलों को नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले माह डीएम के आदेश पर जिलेभर में अनधिकृत वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इसके बाद ज्यादातर स्कूल संचालकों ने अनधिकृत वाहनों का संचालन बंद कर दिया था। एक से 30 नवंबर तक यातायात माह के दौरान भी चेकिंग अभियान जारी रहा। शनिवार को परिवहन विभाग की टीम ने स्कूल वाहनों को चेक किया। इस दौरान चार वैन और एक बस का चालान किया गया। फिटनेस के बिना दौड़ रही एक वैन को सीज भी किया गया। ओवरलोड पाए गए चार ट्रकों का चालान भी किया गया। एक ट्रक को सीज कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed