फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chairman clashed with the MLA who had come to inaugurate the road in Devraniyan

Bareilly: देवरनियां में रोड के उद्घाटन को पहुंचे विधायक से भिड़े चेयरमैन, हुई तकरार; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Fri, 08 Aug 2025 08:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 08 Aug 2025 08:28 PM IST
सार

देवरनियां से मुंडिया जागीर का रोड एक अरसे से खस्ताहाल है। इसका कुछ हिस्से का निर्माण नहर की पुलिया से टंकी तक नगर पंचायत करा चुकी है। अब मुंडिया जागीर बाजार चौराहे से नहर की पुलिया तक 480 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को भोजीपुरा विधानसभा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम इसका उद्घाटन करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
chairman clashed with the MLA who had come to inaugurate the road in Devraniyan
देवरनियां में रोड के उद्घाटन को पहुंचे विधायक से भिड़े चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत देवरनियां मे मुंडिया जागीर बाजार से नहर तक होने वाले देवरनियां- मुंडिया जागीर रोड के उद्घाटन को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक को नगर पंचायत चेयरमैन और उनके सर्मथकों के विरोध का सामना करना पडा। तनातनी भरे महौल में पुलिस और गणमान्य लोगों ने मामले को शांत कराया। विधायक को बिना उद्घाटन किए ही लौटना पडा। जबकि विधायक का कहना है उनकी पैरवी पर होने वाले रोड निर्माण का वह निरीक्षण करने गए थे। 

विज्ञापन


देवरनियां से मुंडिया जागीर का रोड एक अरसे से खस्ताहाल है। इसका कुछ हिस्से का निर्माण नहर की पुलिया से टंकी तक नगर पंचायत करा चुकी है। अब मुंडिया जागीर बाजार चौराहे से नहर की पुलिया तक 480 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार को भोजीपुरा विधानसभा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम इसका उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


यह खबर नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी को लगी तो अपने सर्मथकों के साथ मुंडिया जागीर बाजार चौराहे पर जमा हो गए। चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी ने कहा उनकी मांग पर क्षेत्रीय सांसद के सहयोग से रोड निर्माण हो रहा है। विधायक का इसमें कोई रोल नहीं है। विधायक उद्घाटन करने का विरोध किया, नारेबाजी की। इस दौरान चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी और विधायक में जमकर तकरार हुई, विधायक के साथ खडे पूर्व चेयरमैन कैसर अंसारी के सर्मथकों से भी तकरार होने लगी। तो पहले से मौजूद कोतवाली देवरनियां पुलिस और कुछ गणमान्य लोगों ने मामला शांत कर विवाद होने से बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एक स्थान पर कुछ गणमान्य लोगों की मौजूदगी में चेयरमैन को मनाने की भरपूर कोशिश हुई, मगर चेयरमैन अपनी जिद पर अडे रहे, कि मेहनत हमारी, श्रेय और ले। इस दौरान मौजूदा चेयरमैन और पूर्व चेयरमैन के तमाम सर्मथक जमा रहे। विधायक ने भी मौके की नजाकत को भांपते हुए बिना उद्घाटन जाना बेहतर समझा। 

विधायक बोले रोड शासन से हमने पास कराया, निरीक्षण को गए थे हम
भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा है, कि रोड पीडब्लूडी द्वारा बनाया जाना है। जेई के कहने पर वह केवल निरीक्षण करने गए थे। रोड निर्माण के लिए हमने शासन से पैरवी की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन कैसर अंसारी, सपा महिला सभा की भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष शब्बो खान, सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव मोहसिन उद्धीन, सपा विधानसभा अध्यक्ष शकील अहमद आदि प्रमुख मौजूद रहे। इधर, पीडब्लूडी के जेई मुजाहीद अख्तर ने बताया कि रोड निर्माण पीडब्लूडी द्वारा कराया जा रहा है। सांसद और विधायक के कई चिट्टियां लगीं हैं। विधायक का आज रोड भ्रमण का प्रोग्राम था। 

जनता की मांग पर हमने प्रमुख सचिव से मिलकर इस रोड को स्वीकृत कराया है। इसका निर्माण पीडब्लूडी द्वारा कराया जाएगा। आज से इसके निर्माण का शुभारंभ होना था। पीडब्लूडी के जेई और ठेकेदार के कहने पर हम केवल निरीक्षण करने गए थे, उदघाटन की बात गलत है। उदघाटन तो तब होता जब पत्थर लगता। वर्तमान और पूर्व चेयरमैन की आपसी टशन चल रही है, उसी पर लोग जमा थे। -शहजील इस्लाम, विधायक भोजीपुरा। 


रोड निर्माण के लिए हमने मेहनत की, क्षेत्रीय सांसद और झारखंड के राज्यपाल सन्तोष गंगवार के सहयोग से रोड निर्माण हो रहा है। विधायक इसका आज उदघाटन करने पहुंचे थे,जिसका हमने शांति पूर्ण तरह से विरोध किया, और हमारी जीत हुई। -मोहम्मद कलीम अंसारी, चेयरमैन देवरनियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed