{"_id":"60f48bde8ebc3e61b641d6fe","slug":"chaimar-wanted-in-the-murder-of-relatives-of-cricketer-suresh-raina-caught-in-bahedi-bareilly-news-bly453494273","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में पकड़ा गया क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हत्या में वांछित छैमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी में पकड़ा गया क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों की हत्या में वांछित छैमार
विज्ञापन
छज्जू छैमार उर्फ बाबू मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट के गांव थरियाल में डकैती की वारदात के दौरान कर दी थी रैना के फूफा और उनके बेटे की हत्या
विज्ञापन
पिछले साल अगस्त में हुई थी वारदात, एसटीएफ बरेली और पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
शादी में शामिल होने आया था बेटी की ससुराल, 15 दिन से ठहरा हुआ था पचपेड़ा गांव में
बहेड़ी (बरेली)। पठानकोट में डकैती के दौरान क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार और उनके बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी छज्जू छैमार उर्फ बाबू मियां को बहेड़ी के गांव पचपेड़ा से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। छज्जू पचपेड़ा गांव में एक शादी में शामिल होने अपनी बेटी की ससुराल आया था और 15 दिनों से यहीं ठहरा हुआ था।
छज्जू की गिरफ्तारी एसटीएफ की बरेली यूनिट और पंजाब पुलिस ने की। छज्जू और उसके साथी 19 अगस्त 2020 को पंजाब के पठानकोट से सटे गांव थरियाल में सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार के घर में सीढ़ी लगाकर घुस गए थे। डकैती की वारदात के दौरान बदमाशों ने अशोक कुमार, उनकी मां सत्या देवी, पत्नी आशा, बेटे कौशल और अपन को लोहे की रॉड और डंडों से पीटा था। अशोक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कौशल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। कुछ बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद इस वारदात में छज्जू का हाथ होने का पता चला था लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन
हाल ही में एसटीएफ की बरेली यूनिट को छज्जू के अपनी बेटी की ससुराल बहेड़ी के पचपेड़ा गांव में होने का पता चला। इसके बाद पंजाब पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को एसटीएफ और पंजाब पुलिस की टीम ने पचपेड़ा में दबिश देकर छज्जू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक छज्जू की बेटी के मोबाइल नंबर को एसटीएफ ने लिसनिंग पर लगा रखा था। इसी से छज्जू के पचपेड़ा में होने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के रेकी करने के बाद तीन राज्यों के बदमाशों ने की थी वारदात
एसटीएफ की बरेली यूनिट के प्रभारी अजयपाल सिंह मुताबिक छैमारों के इस गैंग के सदस्यों की महिलाएं फूल बेचने के बहाने घरों की रेकी कर छज्जू को सूचना देती थीं। महिलाओं ने ही अशोक कुमार के घर की रेकी की थी। उनके घर डकैती की वारदात में राजस्थान, पंजाब और यूपी के छैमार शामिल थे। इस मामले में औरैया के सावन उर्फ मैचिंग, झुंझनू (राजस्थान) के शाहरुख खान उर्फ लुकमान, उसकी पत्नी जबराना, मोहब्बत, अमृतसर (पंजाब) का असलम उर्फ नौसे, सहारनपुर का साजन, उसकी पत्नी तवजल बीबी, काजम उर्फ रिंडा और कानपुर के चाहत उर्फ जान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। गैंग के तीन सदस्य सहारनपुर के गोलू, राजस्थान के रशीद और अमृतसर की वाफिला फरार हैं।
वह छैमार ही क्या जिसके पीछे पुलिस न लगी हो
एसटीएफ प्रभारी के मुताबिक छज्जू के परिवार में पत्नी के अलावा सात बेटी और चार बेटे हैं। दो बेटे हैदराबाद और दो राजस्थान में रहते हैं। पठानकोट में वारदात के बाद छज्जू अपने बेटों के पास राजस्थान गया और फिर वहां से हैदराबाद चला गया। उसका एक मकान पचपेड़ा में भी है, इसी गांव में उसकी बेटी रुखसार ब्याही है। रविवार को गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में छज्जू ने वारदात में शामिल होने से इनकार किया लेकिन जब उससे भागने की वजह पूछी तो बोला, वह छैमार ही क्या, जिसके पीछे पुलिस न लगी हो।
शेर का शिकार करने में भी जा चुका है जेल
पुलिस के मुताबिक छज्जू शेर के शिकार के और मादक पदार्थों की तस्करी के अलग-अलग मामलों में हल्द्वानी (उत्तराखंड) में भी दो बार गिरफ्तार हो चुका है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। यह भी माना जा रहा है कि डकैती की कुछ वारदातों में वह फर्जी नाम से जेल जा चुका हो सकता है।
विज्ञापन
पिछले साल अगस्त में हुई थी वारदात, एसटीएफ बरेली और पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
शादी में शामिल होने आया था बेटी की ससुराल, 15 दिन से ठहरा हुआ था पचपेड़ा गांव में बहेड़ी (बरेली)। पठानकोट में डकैती के दौरान क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार और उनके बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी छज्जू छैमार उर्फ बाबू मियां को बहेड़ी के गांव पचपेड़ा से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। छज्जू पचपेड़ा गांव में एक शादी में शामिल होने अपनी बेटी की ससुराल आया था और 15 दिनों से यहीं ठहरा हुआ था।