फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CEO Bareilly Cantt wins flower show

Bareilly News: सीईओ बरेली कैंट ने जीती पुष्प प्रदर्शनी

Mon, 06 Mar 2023 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
CEO Bareilly Cantt wins flower show
बरेली। क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ की ओर से आयोजित पुष्प प्रदर्शनी को सीईओ बरेली कैंट ने जीता। दूसरे स्थान पर बरेली क्लब और तीसरे स्थान पर शशि बाला राठी रहीं।
विज्ञापन

क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ के सचिव शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने प्रदर्शनी के बारे में बताते हुए सभी दर्शकों का स्वागत किया। प्रदर्शनी के दूसरे दिन प्रयागराज के न्यायमूर्ति सैय्यद वाहिद अली ने सभी फूल प्रेमियों की प्रशंसा की। सीजनल वर्ग में कैंट बोर्ड व शशि बाला राठी ने पहला स्थान हासिल किया। स्वीट विलियम वर्ग में एमजेपी रुहेलखंउ विश्वविद्यालय ने प्रतियोगिता जीती। रेयर फ्रूट प्लांट वर्ग में आईवीआरआई पहले स्थान पर रहा। ईस्टर वर्ग में बरेली क्लब विजयी रहा। पिटूनिया वर्ग में जीआरएम स्कूल के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जॉली ने पहला स्थान जीता। कैक्टस वर्ग में हरीश भल्ला विजेता रहे। एवरग्रीन वर्ग में प्रताप नर्सरी को प्रथम पुरस्कार मिला। कट फ्लॉवर वर्ग में मदर टेरेसा और बिशप कोनराड स्कूल पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में आईवीआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रणजीत सिंह, एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग के डीन डॉ अमित सिंह और बरेली कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आलोक खरे रहे। इस मौके पर आईआरएस विशाल पाल, एस आर इंटरनेशनल के आरके शर्मा, विशाल अरोड़ा, गुरु मेहरोत्रा, खंडेलवाल कॉलेज के विनय खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed