{"_id":"6168897fd4fd3a79e1467329","slug":"centers-lying-abandoned-only-23-percent-got-the-vaccine-bareilly-news-bly4628667186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने पड़े रहे केंद्र, महज 23 फीसदी ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने पड़े रहे केंद्र, महज 23 फीसदी ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोविड टीकाकरण के लिए चल रहे अभियान में बृहस्पतिवार को अब तक सबसे कम टीकाकरण हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के तहत लक्ष्य के सापेक्ष करीब 23 फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 45 सत्र में नौ हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 396, 45 पार के 704 लोगों को कोविशील्ड और 932 लोगों ने कोवाक्सिन लगाई गई। कुल 2032 लोगों को वैक्सीनेट किया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहली डोज नहीं लगवाई है, वो केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवाएं।
केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार टीकाकरण के लिए पंजीकृत कई लोगों को कॉल कर बुलाया जा रहा था। तमाम लोगों ने व्रत-उपवास की जानकारी दी। लिहाजा, उन्होंने केंद्र पर पहुंचने में असमर्थता जता दी। वहीं, कुछ लोग दो दिन के अवकाश के चलते बाहर चले जाने की जानकारी दी। जिसकी वजह से टीकाकरण केंद्रों पर कम रहा। ब्यूरो