Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Censure Motion Passed Against Water Corporation

Bareilly News: जल निगम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Fri, 22 May 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 22 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Censure Motion Passed Against Water Corporation
भोजीपुरा। हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए शुरू की गई जल निगम की ''हर घर जल'' योजना का क्षेत्र में बुरा हाल है। क्षेत्र की 77 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 19 में ही जलापूर्ति शुरू हो पाई है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में भी आक्रोश जताया गया। सदस्यों ने जल निगम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। ब्लाॅक सभागार में बैठक के दौरान विकास से जुड़े 84 प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों व उनके प्रतिनिधियों ने कार्ययोजनाओं का ब्योरा सदन में प्रस्तुत किया। जब जल निगम की बारी आई तो जेई अशोक वर्मा बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने सदन को बताया कि 77 ग्राम पंचायतों में से 19 ग्राम पंचायतों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। उनके इतना कहते ही सदस्य आक्रोशित हो गए। हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सदस्यों ने कहा कि काम की रफ्तार धीमी है। इसी वजह से ज्यादातर गांवों में अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हुई। जहां पानी की आपूर्ति हो भी रही हैं, वहां भी बुरा हाल है। कभी पाइप लाइन लीक हो जाती है, तो कभी ऑपरेटर नदारद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंघोरा पिपरिया के क्षेत्र पंचायत सदस्य विष्णु देव ने कहा कि वर्ष 2022 में जल निगम ने पांच सौ मीटर सड़क पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी थी। आज तक इसे पाटा नहीं गया है। सदस्यों ने जल निगम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।

ब्लाॅक प्रमुख योगेश पटेल ने जेई से हर गांव में रोस्टर के हिसाब समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने अन्य कई मुद्दे भी उठाए। इस अवसर पर एडीओ पंचायत संजय दीक्षित, सचिव जितेंद्र गंगवार, प्रधान रामकिशोर गंगवार, वीर सिंह गंगवार, नरेंद्र कश्यप, ओमपाल गंगवार, सद्दाम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed