फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   celebration new year

सड़क पर हुड़दंग मचाया तो जेल में मनेगा न्यू ईयर

Tue, 31 Dec 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
celebration new year
थानेदारों से बोले कप्तान- न्यू ईयर पर ट्रैफिक न हो प्रभावित
विज्ञापन

बरेली। न्यू ईयर पर धमाल की तैयारियों के बीच हुड़दंगियों पर शिकंजा कसने का प्लान भी बना लिया गया है। एसएसपी ने सभी थानेदारों को स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं। साफ कहा है कि किसी भी स्थिति में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो। जश्न के नाम पर हुड़दंगी ऐसा करते हैं तो तत्काल कार्रवाई की जाए।
न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर मंगलवार रात कई होटलों और क्लबों में कार्यक्रम होने हैं। कई संस्थाएं भी अलग-अलग जगह अपने तरीके से नव वर्ष के स्वागत की तैयारी में जुटी हैं। धमाल की तैयारियों के बीच पुलिस प्रशासन भी जुटा है कि किसी तरह की अव्यवस्था न होने पाए। एसएसपी ने बताया कि हर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम से बैरियर लगाकर चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। हर थाना क्षेत्र में न्यूनतम तीन बैरियर बनाए जाएंगे। जरूरत के हिसाब से इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। हर थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पिकेट लगाई जाएगी। घरों और अनुमति वाले स्थानों पर नए साल की खुशी में पार्टी करने से पुलिस ऐतराज नहीं करेगी पर खुले में पार्टी और हुड़दंग किया तो कार्रवाई होगी। खासकर ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी जहां पार्टी की वजह से दूसरे लोगों को असुविधा हो रही हो। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने सभी थानेदारों से कहा है कि होटलों के बाहर पार्किंग व्यवस्था देख लें। इसकी वजह से जाम न लगने पाए। सड़क पर दारू पार्टी और कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग न हो। कहीं भी कार्यक्रमों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या अश्लीलता की घटना हुई तो थानेदार जिम्मेदार होंगे। इसके लिए संबंधित इलाकों में घूमकर आयोजकों को अभी से सचेत कर दिया जाए। गड़बड़ी होने पर थानेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि पार्टियों के बाद शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed