फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CDS, NDA exam today, reach center half an hour earlier

Bareilly News: सीडीएस, एनडीए परीक्षा आज, आधा घंटा पहले पहुंचे केंद्र

Sun, 01 Sep 2024 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
CDS, NDA exam today, reach center half an hour earlier
- दो पालियों में एनडीए, तीन पालियों में होगी सीडीएस की परीक्षा
विज्ञापन


बरेली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) और रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (एनडीए, एन-1) की परीक्षा रविवार को जिले के 21 केंद्रों पर होगी। इसमें 8,769 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिन्हें केंद्र 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
मंडलायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पालियों में होने वाली एनडीए की परीक्षा में 6,394 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक हाेगी। तीन पालियों में होने वाली सीडीएस की परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ बजे से 11 बजे तक, दूसरी दोपहर 12 बजे से दो बजे तक व तीसरी दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, सकुशल, नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। एनडीए, सीडीएस की भर्ती परीक्षा के लिए यूपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अगर किसी अभ्यर्थी ने किन्हीं वजहों से अब तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान पत्र भी साथ लाएं
जो अभ्यर्थी परीक्षा देने जा रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड, एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) जरूर पास रखें ताकि सत्यापन हो सके। परीक्षार्थियों को केंद्र पर हर हाल में 30 मिनट पहले पहुंचना है। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। काला बॉल प्वॉइंट पेन पास रखें। कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या पुस्तक, पर्ची आदि लेकर केंद्र पर न जाएं। नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई होगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed