फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CDO stopped the salary of nine officers for one month who did not reach office on time

Bareilly News: सीडीओ ने समय से कार्यालय न पहुंचने वाले नौ अधिकारियों का एक माह का वेतन रोका

Tue, 03 Dec 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 03 Dec 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
CDO stopped the salary of nine officers for one month who did not reach office on time
बरेली। सीडीओ जग प्रवेश ने 25 नवंबर को समय से कार्यालय न पहुंचने वाले नौ कर्मचारियों का एक माह का वेतन रोक दिया है। इसके अलावा सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए है। अब सभी अधिकारियों का वेतन बायोमेट्रिक मशीन की उपस्थिति के आधार पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

25 नवंबर को अमर उजाला टीम ने विकास भवन पहुंचकर सभी विभागों में जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर पड़ताल की थी। सुबह 10 बजे तक अधिकतर विभागों के अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इसका असर यह रहा कि सीडीओ जग प्रवेश ने जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विनय कुमार, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, डीपीआरओ कमल किशोर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इंद्रसेन सरोज का एक माह का वेतन रोक दिया है। सीडीओ ने कहा कि समय से कार्यालय न आने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
बायोमेट्रिक मशीन पर नहीं मिला रजिस्ट्रेशन
अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विनय कुमार, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, डीपीआरओ कमल किशोर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी अंजना सिरोही और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इंद्रसेन सरोज ने बायोमेट्रिक मशीन पर रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
25 नवंबर को जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के समय से कार्यालय न पहुंचने की बात सामने आई थी। उस पर बायोमेट्रिक मशीन चेक कराई गई। उसमें छह अधिकारी रजिस्टर्ड नहीं निकले और तीन अधिकारियों ने अपना अंगूठा नहीं लगाया था। इस कारण उनका एक माह का वेतन रोक दिया गया है। कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। - जग प्रवेश, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed