फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CCTV footage and location of Katra police will open the pole

Bareilly News: सीसीटीवी फुटेज और कटरा पुलिस की लोकेशन खोलेगी पोल

Tue, 04 Apr 2023 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage and location of Katra police will open the pole
बरेली। फरीदपुर में होटल से स्मैक बरामदगी और डील के बाद कारोबारी के बेटे को छोड़ने के मामले में शाहजहांपुर जिले की कटरा पुलिस पर शिकंजा कसता जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज और घटना के वक्त टीम के सदस्यों की मोबाइल लोकेशन समेत कई तथ्य बड़ी कार्रवाई का आधार बनेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को कटरा पुलिस ने फरीदपुर में एक होटल पर छापा मारकर स्मैक बरामद कर होटल मालिक के बेटे को हिरासत में लिया था। रात में सेटिंग के आधार पर उसे छोड़ दिया गया था। आईजी ने एसपी सिटी बरेली राहुल भाटी को जांच का आदेश दिया था। वह मंगलवार को कटरा व फरीदपुर जाकर संबंधित लोगों के बयान ले सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के खिलाफ भरपूर साक्ष्य, हो सकता है मुकदमा
फरीदपुर पुलिस स्पष्ट कर चुकी है कि कटरा पुलिस ने बिना आमद के उनके यहां से कारोबारी के बेटे को हथकड़ी लगाकर ले गई थी। ऐसे में प्राथमिक तौर पर कटरा थाना प्रभारी रहे धर्मेंद्र गुप्ता व अन्य दोषी बन गए हैं। सूत्र बताते हैं कि डील के बाद होटल के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर बदल दी गई थी। फिर भी आसपास के तमाम सीसीटीवी कैमरों में मंगलवार दोपहर का घटनाक्रम कैद होने की उम्मीद है। कटरा के पुलिसकर्मियों की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है। घटना के वक्त उनकी मोबाइल लोकेशन भी खंगाली जाएगी। कड़ियां जुड़ीं तो भ्रष्टाचार के आरोप में इन पर मुकदमा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि का करीबी दरोगा ही असली खिलाड़ी
शाहजहांपुर जिले के एक जनप्रतिनिधि का करीबी दरोगा ही असली खिलाड़ी है। वह पुलिस टीम को निजी कार से ले आया था। इंस्पेक्टर व चर्चित हेड कांस्टेबल से मिलकर डील कर ली। अपने संबंधों के दम पर दरोगा ने फिलहाल पूरी टीम और कारोबारी को बचाने का झांसा दे रखा है। दूसरी ओर, कारोबारी के बेटे का केस में नामजद होकर जेल जाना भी तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed