फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CCTV camera angles disrupted by monkey mischief have been fixed.

Bareilly News: बंदरों के उत्पात से बिगड़े सीसीटीवी कैमरों के एंगल हुए ठीक

Thu, 08 Oct 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
CCTV camera angles disrupted by monkey mischief have been fixed.
बरेली। शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के एंगल बिगड़ने के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई की है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद स्मार्ट सिटी की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे कैमरों और उनके एंगल को ठीक करवा दिया है।
विज्ञापन

शहर के 176 प्रमुख प्वाइंट्स पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके संचालन के लिए कुल 1352 पोल स्थापित किए गए हैं। चौराहों, पॉश इलाकों और नगर निगम परिसर के आसपास बंदरों के उत्पात से कई कैमरे खराब हो गए थे। कुछ का फोकस बिगड़ गया था तो कई कैमरों के तार टूट गए थे। इससे लाइव फीड में रुकावट और यातायात प्रबंधन में दिक्कतें आ रही थीं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि कैमरों को ठीक करने के लिए टीमें लगातार काम रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed