{"_id":"6a456b2286c59b821805e5d6","slug":"case-registered-against-three-including-a-woman-for-the-gang-rape-of-a-teenage-girl-bareilly-news-c-4-bly1053-916675-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
Thu, 02 Jul 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून को गांव की एक महिला उनकी बेटी को बहाने से अपने घर ले गई थी। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर नाबालिग के साथ मारपीट की गई और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई।
पिता के अनुसार, नाबालिग किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर मंगलवार रात पुलिस ने महिला और दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।