फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case of marriage breakdown: Friends accused of mixing intoxicating pills in cold drink

शादी टूटने का मामला : दोस्तों पर नशे की गोली कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाने का आरोप

Mon, 24 Feb 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Case of marriage breakdown: Friends accused of mixing intoxicating pills in cold drink
क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी टूटने के बाद युवक के पिता ने उसके दोस्तों पर नशे की गोली कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। गजरया गांव के थाना बरखेड़ा पीलीभीत निवासी बाबूराम ने बताया कि उनका बेटा रविंद्र कुमार शराब का सेवन नहीं करता। दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में धोखे से नशे की गोली मिला पिला दी, जिससे उसे नशा हो गया।
विज्ञापन

दूल्हे की बहन और उसके परिजनों ने दुल्हन से मिन्नतंे कीं, लेकिन वह नहीं मानी। दूल्हे की बहन ने कहा कि उसकी मां बीमार है। वह चारपाई पर है। उनकी मंशा है कि उनका बेटा दुल्हन को लेकर घर आए। इसको लेकर दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष के साथ बैठक कर समझौता करने का प्रयास भी किया, जिसमें वे दुल्हन के नाम भूखंड करने को राजी हो गए, तब भी बात नहीं बनी।
विज्ञापन

एक माह में तय हुआ था रिश्ता दहेज में दिए चार लाख रुपये :दोनों पक्षों को मिलाने वाले विहारीपुर गांव के पूरनलाल ने बताया कि दूल्हे की मां गंभीर बीमारी से पीड़ित है। इसको लेकर उसकी मंशा थी कि उसके बेटे का शीघ्र विवाह हो जाए। इसी को लेकर दोनों पक्षों के साथ रिश्ता तय करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष ने तिलक में दो लाख 51 हजार रुपये दिए, बाद में शादी के दिन दो लाख रुपये दहेज में दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed